AC को लगातार कितने घंटे चला सकते हैं, ये गलती मत करना, नहीं तो पड़ सकता है महंगा

आजकल AC हर घर में चलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे लगातार कितनी देर तक चलाना ठीक है? अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो AC से नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 25, 2025, 04:56 PM (IST)

और पढें: बार-बार AC ऑन-ऑफ करना पड़ सकता है भारी, तेजी से बढ़ेगा बिजली बिल

आजकल AC हर घर की जरूरत बन गई है ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) ही एकमात्र सहारा बन गया है, जिससे लोग राहत पा रहे हैं। लेकिन लगातार AC का इस्तेमाल कितना सही है, यह सवाल बहुत से लोगों के मन में उठता है। गर्मी में लोग दिन-रात AC चलाते हैं पर क्या यह सुरक्षित है? तकनीकी रूप से देखें तो AC को 24 घंटे चलाया जा सकता है, लेकिन इससे जुड़े कई जोखिम और नुकसान भी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। और पढें: AC चलाते समय इन गलतियों से बढ़ जाता है बिजली का बिल, 90 प्रतिशत लोग करते हैं नजरअंदाज

कितने घंटे चलाएं AC

एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार 8 से 10 घंटे AC चलाना सबसे सही माना जाता है। अगर जरूरत हो तो 12 से 15 घंटे तक भी AC चलाया जा सकता है, बशर्ते उसकी सही देखभाल की जाए। लंबे समय तक AC चलाने से बिजली की खपत बढ़ती है जिससे बिल ज्यादा आता है। साथ ही मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ने से कंप्रेसर पर असर पड़ सकता है और उसकी लाइफ कम सकती है। इसलिए जरूरी है कि बीच-बीच में AC को बंद करें या उसका तापमान थोड़ा बढ़ा दें ताकि मशीन को आराम मिल सके। और पढें: 1 Ton, 1.5 Ton या फिर 2 Ton? इस Formula के साथ खरीदें अपने कमरे के लिए परफेक्ट AC

लगातार चलाने से हो सकते हैं ये नुकसान

AC के लगातार इस्तेमाल से कुछ गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। सबसे पहले तो मशीन ओवरहीट हो सकती है, जिससे उसमें तकनीकी खराबी आ सकती है। अगर समय पर सर्विसिंग न कराई जाए तो AC के फिल्टर गंदे हो जाते हैं जिससे कमरे की हवा की क्वालिटी गिर जाती है और एलर्जी या सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सबसे बड़ा खतरा तब होता है जब लापरवाही के चलते वायरिंग या कंप्रेसर ओवरलोड हो जाए, जिससे शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट तक हो सकता है।

कैसे रखें AC की सही देखभाल?

अगर आप चाहते हैं कि आपका AC सालों तक बढ़िया काम करे तो उसकी समय-समय पर सर्विसिंग कराना जरूरी है। इसके अलावा कमरे की एयर टाइटिंग सही होनी चाहिए ताकि ठंडी हवा बाहर न निकल पाए। तापमान को 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करना सबसे सही माना जाता है क्योंकि इससे न तो मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और न ही बिजली की खपत जरूरत से ज्यादा होती है। हो सके तो इन्वर्टर AC का इस्तेमाल करें क्योंकि ये बिजली की खपत को कंट्रोल करता है और लंबे समय तक चलने के लिए बेस्ट होता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।