Happy Holi 2023: WhatsApp से भेजें हैप्पी होली की शुभकामनाओं वाले स्टिकर, GIF और स्पेशल वॉलपेपर

Happy Holi 2023: व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप की मदद से Happy Holi Wishes, Stickers, Gifs और रुपये तक भेज सकते हैं। व्हाट्सऐप में स्टिकर और GIF आदि भेजना बड़ा ही आसान प्रोसेस है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 07, 2023, 01:34 PM (IST) | Edited: Mar 07, 2023, 02:10 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर होली के स्टिकर और GIF को शेयर कर सकते हैं।
  • व्हाट्सऐप पर स्टिकर भेजना बड़ा ही आसान है और यह सभी स्मार्टफोन में मौजूद है।
  • ऑनलाइन टूल्स की मदद से यूजर्स अपना पसंदीदा वॉलपेपर या टैम्प्लेट बना सकते हैं।

Happy Holi 2023: होली भारत का एक बड़ा त्योहार है और बहुत से लोग ये फेस्टिवल अपने परिजन के साथ मनाते हैं। लेकिन ऐसे भी कई लोग होते हैं, जो अपने हर एक परिजन, दोस्त आदि से नहीं मिल पाते हैं। इसके लिए उनको व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप की मदद से Happy Holi Wishes, Stickers, Gifs और रुपये तक भेज सकते हैं। व्हाट्सऐप में स्टिकर और GIF आदि भेजना बड़ा ही आसान प्रोसेस है, आइए जानते हैं इसके बारे में। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड

भारत में 7 मार्च को होलिका दहन है और 8 मार्च के दिन Holi खेली जाएगी। होली का त्योहार पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। इतना नहीं भारत के अलावा दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय भी इस त्योहार को मनाते हैं। आइए दोबारा व्हाट्सऐप पर आते हैं और बताते हैं कि कैसे आप स्टिकर, GIF आदि भेज सकते हैं। और पढें: WhatsApp का पूरा मजा लेना है? पहले बदलें ये 7 जरूरी सेटिंग्स

व्हाट्सऐप से होली स्टिकर भेजना बहुत ही आसान है। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी मोबाइल ऐप की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, मैसेजिंग ऐप के अंदर स्टिकर का ऑप्शन दिया गया है,जिसमें नए स्टिकर को भी एड किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे स्टिकर सेंड करने हैं और नए स्टिकर को कैसे एड करना है।

How to Send Happy Holi WhatsApp Stickers

स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप को ओपेन करें, उसके बाद जिस चैट में स्टिकर भेजना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।

  • अब लेफ्ट साइड में मौजूद इमोजी के आइकन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नीचे की तरफ चार ऑप्शन ओपेन होंगे, जिनमें दाईं तरफ से दूसरा ऑप्शन स्टिकर का है।
  • स्टिकर ऑप्शन पर क्लिक करके यूजर्स अपने पसंदीदा स्टिकर को भेज सकते हैं।
  • अगर होली के स्टिकर मौजूद नहीं है तो + के आइकन पर क्लिक करके नए स्टिकर एड कर सकते हैं।
  • इस + के आइकन की मदद से यूजर्स थर्ड पार्टी स्टिकर को भी शामिल कर सकते हैं।
  • WhatsApp पर होली स्टिकर कैसे भेजें

    इमोजी आइकन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर नीचे की तरफ नजर आने वाले चार आइकन में से एक GIF का भी ऑप्शन है। उस पर क्लिक करके यूजर्स पसंदीदा GIF को आगे शेयर कर सकते हैं।

    ऑनलाइन टूल्स का सहारा

    इसके अलावा अगर यूजर्स अपने स्पेशल वॉलपेपर या टैम्प्लेट तैयार करना चाहते हैं तो ऑनलाइन दुनिया में ढेरों टूल्स मौजूद हैं, जो वॉलपेपर और टैम्प्लेट तैयार करने में मदद करते हैं। इसमें यूजर्स अपनी फोटो या होली की कोई पुरानी फोटो भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।