Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 04, 2023, 09:07 AM (IST)
Google Pixel 8 Series आज लॉन्च होने वाली है। कंपनी Made by Google होस्ट करेगी। इस इवेंट में Google Pixel 8 Series के साथ-साथ कंपनी कई हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। हार्डवेयर ही नहीं इवेंट में सॉफ्टवेयर अनाउंसमेंट भी की जाएंगी। गूगल की कई सर्विस जैसे गूगल मैप्स, सर्च आदि को भी नई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। गूगल का यह इन-पर्सन इवेंट न्यूयॉर्क में हो रहा है। हालांकि, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। आइये, जानें कब और कहां लाइव देख पाएंगे इवेंट। और पढें: Google Pixel 10a की भारत में सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स
Made by Google Event 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग गूगल के ऑफिशियल YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। Google Event 2023 आज यानी 4 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे (भारत समय अनुसार) से शुरू हो जाएगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सीधा इवेंट देख सकते हैं। और पढें: Oppo ने MWC 2026 में किया बड़ा ऐलान, Find X9 Series में मिलेगा Quick Share के साथ AirDrop सपोर्ट
इस इवेंट में कंपनी Google Pixel 8 Series लॉन्च करेगी। इसमें Google Pixel 8 और Google Pixel 8 pro शामिल हैं। सीरीज आज से ही फ्री-ऑर्डर के लिए भारत में उपलब्झ हो जाएगी। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से की जाएगी। और पढें: Android गेमर्स के लिए खुशखबरी, Fortnite की जल्द होगी Google Play Store पर धमाकेदार वापसी
कंपनी ने पहले ही साइट पर इसका पेज लाइव कर दिया है। लीक रिपोर्ट्स में स्मार्टफोन्स के फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। हाल में Pixel 8 Pro की अनबॉक्सिंग वीडियो भी लीक हुई है, जिसमें फोन साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
स्मार्टफोन्स के अलवा कंपनी Google Pixel Watch 2 भी पेश करेगी। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टवॉच तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकती है। स्मार्टवॉच ही नहीं, कंपनी इस इवेंट में नए ईयरबड्स भी पेश कर सकती है। कंपनी नए कलर ऑप्शन में Pixel Buds Pro लॉन्च कर सकती है। टीजर में Porcelain कलर में बड्स लाने की ओर इशारा किया गया है।
हार्डवेयर के साथ-साथ कंपनी इस इवेंट में स्मार्टफोन्स के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) Android 14 भी लॉन्च करेगी। इसे कई नए और दमदार फीचर्स के साथ लाया जाएगा। Google Pixel 8 Series के स्मार्टफोन्स में यह मिलेगा। बाकी स्मार्टफोन्स में भविष्य में अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा।