Google Chrome का सीक्रेट शॉर्टकट- 1 क्लिक में कई Tools कर सकेंगे एक्सेस, जानें कैसे

Google Chrome में डेली यूज होने वाले टूल्स को आप सिर्फ 1 क्लिक में एक्सेस कर सकेंगे। यहां जानें सभी टूल्स को बुकमार्क करने का सीक्रेट फीचर।

Published By: Manisha | Published: Mar 18, 2025, 08:13 PM (IST)

Google Chrome पॉपुलर वेब ब्राउजर है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। गूगल क्रोम में कई ऐसे शॉर्टकट मौजूद हैं, जो कि आपके डेली ऑफिस वर्क को काफी आसान बना देते हैं। रोज ओपन होने वाली वेबसाइट को 1 क्लिक में एक्सेस करने के लिए आपके बुकमार्क वाले फीचर का इस्तेमाल तो जरूर किया होगा। ठीक इसी तरह आप गूगल क्रोम के कई फंक्शन को बस 1 क्लिक में एक्सेस कर सकते हैं। यह वेबसाइट को बुकमार्क करने जैसा ही फीचर है, जिसे आप 1 क्लिक में आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। और पढें: Google लेकर आया Dreambeans ऐप, आपके अहम पलों को देगा कहानी का रूप

इस फीचर का इस्तेमाल करके आप एक क्लिक में Google Translate, Password Manager, Lens, History, Delete Browsing Data जैसे फंक्शन को एक्सेस कर सकेंगे। इसके लिए आपको क्रोम की सेटिंग में जाकर या फिर गूगल पर लिखकर सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह शॉर्टकट आपके डेली ऑफिस वर्क को काफी आसान बना देंगे और आपका काम झटपट पूरा हो सकेगा। आइए जानते हैं कैसे और पढें: Snapchat Streak टूटने से बचाने के सबसे आसान तरीके

Google Chrome Toolbar shortcut

1. सबसे पहल अपने लैपटॉप में Google Chrome ओपन करें।

2. इसके बाद टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर आपको 3 डॉट मैन्यू आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें।

3. अब आपको स्क्रोल करके More Tools पर जाना है।

4. इसके बाद Customize Theme वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

5. अब आपके सामने कई सारे ऑप्शन हो जाएंगे। आपको स्क्रोल-डाउन करके Toolbar वाले ऑप्शन पर टैप करना है।

6. यहां आपके सामने कई सारे फंक्शन की लिस्ट दिख जाएगी, जिसमें Google Password Manager, Bookmarks, Google Lens व Translate आदि शामिल है।

7. आप जिस भी फंक्शन को आसानी से एक्सेस करना चाहते हैं, आपको बस उसके सामने दिखने वाले टॉगल हो ऑन कर देना है।

8. इसके बाद वो फंक्शन आपको Google Search Bar वाले सेक्शन में दिखने लगेंगे। ऐसे में आप बस उस फंक्शन के आइकन पर 1 क्लिक करके उसे आसानी से एक्सेस कर सकेंगे।

डेली लाइफ में जिस तरह बुकमार्क वेबसाइट को 1 क्लिक में एक्सेस कर पाते हैं, ठीक उसी तरह गूगल अब इन सभी फंक्शन को एक्सेस करने के नया शॉर्टकट टूलबार लेकर आया है। इसके जरिए गूगल के इतने सारे टूल्स को एक बार में एक्सेस कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।