क्या आप भी फ्रिज के ऊपर ये सामान रख रहे हैं? तुरंत हटा दें वरना हो जाएगा खराब!
क्या आप जानते हैं कि फ्रिज के ऊपर सामान रखना उसके लिए कितना खतरनाक हो सकता है? आजकल लोग फ्रिज का ध्यान रखते हैं लेकिन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से वह जल्दी खराब हो जाता है। क्या आप भी फ्रिज के ऊपर ये सामान रख रहे हैं? आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 10, 2025, 05:02 PM (IST)
आजकल हर घर में फ्रिज एक जरूरी चीज बन गया है। घरों में लोग फ्रीज का काफी ध्यान रखते हैं और उनकी लंबी लाइफ के लिए हर तरह की सावधानी बरतते हैं लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से फ्रिज जल्दी खराब हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रिज के ऊपर गलत सामान रखना सबसे आम और खतरनाक गलती होगी है। इससे फ्रिज की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और उसे जल्दी खराब होने का खतरा रहता है।
फ्रिज ऊपर से हीट रिलीज होती है
विशेषज्ञों के अनुसार, फ्रिज ऊपर से हीट रिलीज करता है। अगर उसके ऊपर कोई सामान रखा जाता है तो वह हीट अच्छे से बाहर नहीं आ पाती और फ्रिज के अंदर की ठंडक प्रभावित होती है। इसके कारण कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और गैस लीक जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए टेक्नीशियन हमेशा सलाह देते हैं कि फ्रिज के ऊपर कुछ भी न रखा जाए।
प्लास्टिक कवर या गर्म बर्तन फ्रिज पर क्यों नहीं रखना चाहिए?
कई लोग फ्रिज के ऊपर प्लास्टिक या कपड़े का कवर डाल देते हैं। यह भी फ्रिज की हीट को बाहर आने से रोकता है। कुछ लोग खाना ठंडा करने के लिए भी बर्तन फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। यह आदत भी फ्रिज के लिए खतरनाक है। फ्रिज की लंबी लाइफ के लिए उसे ऊपर से खाली रखना चाहिए और गर्म सामान या ढककर रखी चीजें कभी नहीं रखना चाहिए।
माइक्रोवेव ओवन फ्रिज के लिए क्यों खतरनाक हैं?
इसके अलावा सबसे ज्यादा नुकसान माइक्रोवेव ओवन या गर्म बर्तनों से होता है। माइक्रोवेव या ओवन भी काफी गर्मी छोड़ते हैं, अगर इन्हें फ्रिज के ऊपर रखा जाए तो फ्रिज की हीट बाहर नहीं निकल पाती और माइक्रोवेव की गर्मी भी फ्रिज को और गर्म बना देती है। इससे फ्रिज का कंप्रेसर जल्दी खराब हो सकता है और गैस लीक जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव या ओवन रखना बिल्कुल गलत है। इस तरह की सावधानी अपनाकर आप अपने फ्रिज को लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।