क्या इन्वर्टर पर चल सकता है इंडक्शन कुकटॉप? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती

आजकल बिजली कटौती के कारण लोग सोचते हैं कि क्या इंडक्शन कुकटॉप को इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है। यह सवाल इसलिए जरूरी है क्योंकि इंडक्शन ज्यादा पावर लेता है। इसलिए इसे चलाने से पहले सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 06, 2026, 03:57 PM (IST)

आजकल घरों में गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बिजली से चलता है और खाना जल्दी पकाने में मदद करता है, लेकिन गर्मियों के मौसम में जब बिजली कटौती बढ़ जाती है, तो लोग सोचते हैं कि क्या इंडक्शन को इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है या नहीं। आइए जानते हैं...

इंडक्शन कितना पावर लेता है?

इंडक्शन एक हाई पावर डिवाइस होता है, जो आमतौर पर 1200 वॉट से 2500 वॉट तक बिजली की खपत कर सकता है। वहीं दूसरी ओर घरों में लगाए जाने वाले सामान्य इन्वर्टर आमतौर पर लाइट, पंखे और टीवी जैसे कम बिजली खपत करने वाले उपकरणों के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर इंडक्शन चूल्हे को साधारण इन्वर्टर पर चलाया जाए, तो उस पर बहुत ज्यादा लोड पड़ सकता है।

क्या पावरफुल इन्वर्टर पर इंडक्शन चलाया जा सकता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपके पास 2kVA या उससे ज्यादा पावर वाला इन्वर्टर है और साथ में अच्छी बैटरी लगी हुई है, तो आप इंडक्शन थोड़े समय और कम पावर पर चला सकते हैं, लेकिन इसे रोज और लंबे समय तक चलाना सही नहीं माना जाता क्योंकि ऐसा करने से बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है और इन्वर्टर पर ज्यादा लोड पड़ेगा। इससे इन्वर्टर की लाइफ कम हो सकती है और वह ठीक से काम नहीं करेगा, कभी-कभी ज्यादा लोड की वजह से इन्वर्टर बंद भी हो सकता है (ट्रिप हो सकता है) या बहुत गर्म होकर खराब भी हो सकता है।

क्या इन्वर्टर पर इंडक्शन चलाना सही है?

कुल मिलाकर इन्वर्टर पर इंडक्शन चलाना हमेशा सुरक्षित नहीं होता। यह तभी सही है जब आपका इन्वर्टर और बैटरी उसी हिसाब से बनाए गए हों और उतनी क्षमता रखते हों। आमतौर पर घर के सामान्य इन्वर्टर पर इसे चलाना जोखिम भरा हो सकता है। इससे इन्वर्टर खराब हो सकता है या बार-बार बंद (ट्रिप) हो सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।