घर में Smart Locks लगवाए बिना रह नहीं पाएंगे, अगर जान लिए ये 5 कमाल के फायदे

क्या आप भी अपने घर की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं? अब पुराने ताले भूल जाइए। स्मार्ट लॉक लाएं जो न सिर्फ आपके घर को हाईटेक बनाएंगे, बल्कि आपकी जिंदगी को भी आसान बना देंगे। आइए जानते हैं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 22, 2025, 01:29 PM (IST)

आजकल बहुत से परिवारों के सदस्य पढ़ाई या नौकरी के लिए अलग-अलग शहरों में रहते हैं। ऐसे में माता-पिता घर पर अकेले रह जाते हैं, जिससे घर की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन जाती है। इसी वजह से अब स्मार्ट लॉक का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ये लॉक अब पुराने चाबी वाले ताले की जगह ले रहे हैं। स्मार्ट लॉक को आप मोबाइल फोन, फिंगरप्रिंट, पिन नंबर या वॉयस कमांड से खोल और बंद कर सकते हैं। ये टेक्नोलॉजी खासकर शहरों में रहने वाले लोगों के बीच बहुत पसंद की जा रही है, क्योंकि इससे घर ज्यादा सुरक्षित रहता है।

स्मार्ट लॉक कैसे काम करते हैं और क्या ये सुरक्षित हैं?

स्मार्ट लॉक एक डिजिटल लॉकिंग सिस्टम है जिसे आप अपने मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं। ये Wi-Fi या ब्लूटूथ के जरिए काम करते हैं और कुछ मॉडल्स रिमोट एक्सेस की सुविधा भी देते हैं, यानी आप कहीं से भी अपने घर का दरवाजा खोल या बंद कर सकते हैं। हालांकि इनका इंटरनेट से जुड़ा होना कभी-कभी हैकिंग का खतरा भी ला सकता है। लेकिन अगर आप मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और समय-समय पर अपडेट करते रहें, तो यह खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

स्मार्ट लॉक के 5 कमाल के फायदे

  • ऑटो-लॉक फीचर: अगर आप दरवाजा बंद करना भूल जाएं तो स्मार्ट लॉक अपने आप तय समय के बाद लॉक हो जाता है।
  • डिजिटल चाबी की सुविधा: अगर कोई मेहमान या घरेलू काम करने वाला (जैसे मेड या डिलीवरी वाला) आपके घर आ रहा है, तो आप उन्हें कुछ समय के लिए घर खोलने की इजाजत दे सकते हैं। इसके लिए स्मार्ट लॉक में एक खास डिजिटल चाबी बनाई जा सकती है, जो सिर्फ एक बार या तय समय तक ही काम करेगी। इससे बिना आपकी मौजूदगी के भी वो लोग घर में आराम से आ सकते हैं।
  • कौन आया-कौन गया का रिकॉर्ड: स्मार्ट लॉक एक्टिविटी लॉग रखता है जिससे आप जान सकते हैं कि कौन कब आया या गया।
  • ट्रैवल के समय रिमोट कंट्रोल: अगर आप सफर पर हैं और बुजुर्ग घर पर हैं, तो आप अपने फोन से दरवाजा खोल सकते हैं।
  • वॉयस असिस्टेंट से कंट्रोल:  आप गूगल असिस्टेंट या एलेक्सा से सिर्फ बोलकर भी दरवाजा खोल सकते हैं, वो भी पूरी सुरक्षा के साथ।

क्या आपको अपने घर के लिए स्मार्ट लॉक खरीदना चाहिए?

अगर आपको नई टेक्नोलॉजी पसंद है और आप अपनी जिंदगी को आसान बनाना चाहते हैं, तो स्मार्ट लॉक आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये खासतौर पर फ्लैट्स और गेटेड सोसाइटी में रहने वालों के लिए फायदेमंद है, जहां रोज डिलीवरी बॉय या मेड जैसे लोग आते-जाते हैं। लेकिन स्मार्ट लॉक का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे मजबूत पासवर्ड रखना, समय-समय पर ऐप या लॉक को अपडेट करना और किसी भरोसेमंद कंपनी का ही स्मार्ट लॉक लेना।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।