Samsung Galaxy A17 Review: कम प्राइज में बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले, मगर परफॉर्मेंस में कितना है दम?

Samsung Galaxy A17 स्मार्टफोन कम बजट में आपको बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले के साथ प्रीमियम लुक प्रोवाइड करता है। आइए इस डिटेल्ड रिव्यू में जानते हैं कि ये फोन खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा या नहीं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 11, 2025, 04:31 PM (IST) | Edited: Nov 11, 2025, 04:36 PM (IST)

क्या आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो कम प्राइस में बड़ा, ब्राइट और प्रीमियम लुक वाला हो? Samsung लेकर आया है Galaxy A17, जो बजट सेगमेंट में शानदार डिस्प्ले और स्लीक डिजाइन के साथ आता है लेकिन क्या ये फोन सिर्फ दिखने में अच्छा है या फिर इसके परफॉर्मेंस और फीचर्स में भी दम है? क्या इसका कैमरा और बैटरी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर पाता हैं और आखिर में क्या इस कीमत में यह फोन खरीदना वाकई फायदेमंद रहेगा? आइए इस डिटेल्ड रिव्यू में जानते हैं Galaxy A17 की असली सच्चाई।

Performance

Galaxy A17 में Samsung का Exynos 1330 चिपसेट है, जो 2023 में लॉन्च हुआ था। यह चिपसेट बहुत ज्यादा पावरफुल नहीं है, इसलिए गेमिंग या हेवी टास्क में ये ज्यादा बेहतर परफॉर्म नहीं करता। AnTuTu टेस्ट में इसका स्कोर 6,04,677 आया, जो ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता, क्योंकि कुछ दूसरे फोन्स इससे बेहतर स्कोर करते हैं, लेकिन रोज के काम जैसे सोशल मीडिया चलाना, कॉल करना या इंटरनेट ब्राउज करना इसमें आसानी से हो जाता है। लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन थोड़ा गरम होता है। हालांकि BGMI और Free Fire Max जैसे गेम्स ठीक-ठाक चलते हैं, लेकिन COD Mobile खेलते समय फोन जल्दी गर्म हो जाता है।

Software & Customisation

Galaxy A17 में Android 15 के साथ Samsung का One UI 7 दिया गया है। Samsung ने वादा किया है कि इस फोन को 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इस प्राइस रेंज में सबसे लंबा सपोर्ट है। फोन में बहुत ज्यादा फालतू ऐप्स नहीं हैं, इसलिए इसका इंटरफेस साफ और आसान लगता है। One UI में कई बदलाव करने के ऑप्शन हैं जैसे थीम बदलना, कीपैड का स्टाइल बदलना, नोटिफिकेशन बार या मैसेज का लुक बदलना, अगर आप और ज्यादा पर्सनल बदलाव करना चाहते हैं, तो Samsung का 'Good Lock' ऐप इसमें मदद करता है और फोन का इस्तेमाल और मजेदार बना देता है।

Battery Life

Galaxy A17 में 5000mAh की बैटरी है जो 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है, अच्छी बात यह है कि इस बार बॉक्स में चार्जर भी दिया गया है, लेकिन इस कीमत में अब कई फोन्स 7000mAh तक की बैटरी और तेज चार्जिंग देते हैं। Galaxy A17 की बैटरी एक दिन तो चल जाती है, लेकिन बहुत लंबा बैकअप नहीं देती। इसे फुल चार्ज होने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है।

कीमत

इस फोन का बेस वैरिएंट (6GB रैम और 128GB स्टोरेज) ₹18,999 की कीमत में मिलती है और स्टैंडर्ड मॉडल खरीदना चाहें, तो आपको लगभग 19 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

वर्डिक्ट

Samsung Galaxy A17 उन लोगों के लिए अच्छा फोन है जो शानदार डिजाइन और बेहतरीन डिस्प्ले चाहते हैं। साथ ही इसमें 6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट एक बड़ा फायदा है, लेकिन अगर आपको फास्ट परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग चाहिए, तो Realme P4 या Infinix GT 30 बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। कुल मिलाकर Galaxy A17 एक स्टाइलिश और भरोसेमंद फोन है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह थोड़ा पीछे रह जाता है।

खरीदने के कारण

  • फोन का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले बहुत ब्राइट है। Galaxy A17 का डिस्प्ले काफी अच्छा है। इसके कलर्स की वजह से वीडियो देखने या गेम खेलने का मजा बढ़ जाता है।
  • Samsung Galaxy A17 में 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इसका मतलब है कि फोन लंबे समय तक नया और सुरक्षित बना रहेगा।

न खरीदने के कारण

  • आजकल ज्यादातर फोन में पंच-होल या फुल स्क्रीन डिजाइन आता है, लेकिन Galaxy A17 में पुराना नॉच डिजाइन है, जो थोड़ा आउटडेटेड लगता है।
  • जब दूसरे ब्रांड्स 67W या 120W तक की फास्ट चार्जिंग दे रहे हैं, तब Galaxy A17 की 25W चार्जिंग काफी स्लो महसूस होती है। फोन को पूरा चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।