Wayanad landslides: Airtel ने दी बड़ी राहत, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा फ्री

Wayanad landslides: केरल के वायनाड आपदा के बीच Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए राहत का ऐलान किया है। वाडनाड एयरटेल ग्राहकों को एक्सटेंडेड वैलिडिटी, डेटा व कॉलिंग सुविधा मुफ्त मिलेगी।

Published By: Manisha | Published: Jul 31, 2024, 07:12 PM (IST)

हाइलाइट

  • Airtel ने वायनाड ग्राहकों को दी राहत
  • रिचार्ज न करने पर मिलेगी फ्री सर्विस
  • बेनेफिट्स में डेटा, कॉलिंग व SMS शामिल है

Wayanad landslides: केरल के वायनाड में मंगलवार को तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचा दी है, जिसकी वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। वायनाड में बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। इसी बीच भारतीय टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। एयरटेल ने अपने वायनाड ग्राहकों के लिए कई टेलीकॉम सुविधाएं फ्री देने का ऐलान किया है। इसमें डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS आदि सुविधाएं शामिल हैं। सिर्फ प्रीपेड ही नहीं बल्कि एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी मोबाइल सर्विस एक्सेस को एक्सटेंड कर दिया है। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज

Bharti Airtel ने आपदा में प्रभावित अपने ग्राहकों को राहत देने हुए कई टेलीकॉम बेनेफिट्स मुफ्त देने का ऐलान किया है। यह बेनेफिट्स केरल के वायनाड एयरटेल ग्राहकों के लिए ही हैं। और पढें: Airtel का सबसे सस्ता Cricket Streaming पैक, कीमत मात्र 48 रुपये, IPL लवर्स की मौज

Prepaid Benefits

एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों की बात करें, तो यह राहत बेनेफिट्स उन ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं जिनके रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है। वैलिडिटी खत्म होने के चलते वायनाड त्रासदी के बाद जो ग्राहक अपना मोबाइल रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं, उनको कंपनी ने बड़ी राहत दी है। और पढें: Airtel का खास प्लान, सालभर रोज मिलेगा 2GB डेटा

राहत बेनेफिट्स की बात करें, तो यदि आपके प्लान की वैलिडिटी खत्म हो गई है तो कंपनी आपको 3 दिन की एक्सटेंडेड वैलिडिटी प्रोवाइड कर रही है। इसके अलावा, ग्राहकों को डेली 1GB मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल हैं।

Postpaid Customers

पोस्टपेड ग्राहकों की बात करें, तो वायनाड ग्राहकों की बिल पेमेंट की डेडलाइन 30 दिन और बढ़ा दी गई है, जिसके बाद ग्राहक 1 महीना और टेलीकॉम सर्विस को एक्सेस कर सकेंगे। इसके बाद वह अगले महीने 2 महीने बिल पेमेंट कर सकते हैं।

आपको बता दें, एयरटेल कंपनी ने हाल ही में अपने कई प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान्स महंगे कर दिए हैं। इस प्लान में पुराना 155 रुपये वाला प्लान शामिल है। 155 रुपये वाले एयरटेल प्लान की कीमत अब 199 रुपये हो गई है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस फोन में 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग व डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।