Vodafone Idea (Vi) का तोहफा! अब दिनभर चलाएं भरपूर इंटरनेट, 24 घंटे मिलेगा अनलिमटेड डेटा

Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए Nonstop Hero Unlimited Data बेनेफिट्स लॉन्च कर दिया है। इन प्लान्स में यूजर्स को दिनभर मिलेगा अनलिमिटेड डेटा।

Published By: Manisha | Published: Jan 13, 2025, 02:21 PM (IST)

Vodafone Idea (Vi) Hero Truly Unlimited Data Plans: डिजिटल दौर में इंटरनेट हमारी एक बड़ी जरूरत बन चुका है। ऐसे में डेली 1GB, 2GB व 3GB डेटा भी यूजर्स को पूरा नहीं पड़ता। ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए वोडाफोन आइडिया ने अपने यूजर्स को एक खास तोहफा दिया है। कुछ समय पहले कंपनी ने अपने पॉपुलर Hero Benefits को Super Hero बेनेफिट्स में बदल दिया था। इस बदलाव के बाद यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलने वाले अनलिमिटेड डेटा की सीमा बढ़ाकर रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दी थी। वहीं, अब कंपनी ने इस बेनेफिट को और भी ज्यादा अपग्रेड कर दिया है। अब यूजर्स को इस बेनेफिट्स के तहत कभी न खत्म होने वाला इंटरनेट एक्सेस मिलने वाला है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

Vi Nonstop Hero Truly Unlimited Data Plans

कंपनी ने अब अपने यूजर्स के लिए Vodafone Idea (Vi) Nonstop Hero बेनेफिट्स का ऐलान कर दिया है। इस बेनेफिट के तहत यूजर्स को प्लान के तहत दिनभर अनलिमिटेड डेटा एक्सेस मिलेगा। वह 1 दिन में कितना भी इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं। और पढें: 90GB डेटा के साथ OTT मिल रहा Free, जानें प्लान

Vodafone Idea (Vi) Nonstop Hero बेनेफिट आपको 365 रुपये की शुरुआती कीमत वाले प्लान में मिलेगा। इसके अलावा, इसमें कई प्लान जैसे 379, 407, 408, 449, 469, 649, 795, 979, 994, 996, 997, 998 और 1198 रुपये वाले प्लान शामिल हैं।

ये सभी प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा एक्सेस देते हैं। 365 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कॉलिंग और डेटा अनलिमिटेड है। वहीं, डेली 100 फ्री SMS बेनेफिट्स मिलते हैं। 379 रुपये वाला प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ यही बेनेफिट्स प्रोवाइड करता है। 407 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 365 वाले प्लान की तरह ही बेनेफिट्स प्रोवाइड करता है। बस यह प्लान SUNNXT TV + Mobile का 30 दिन का सब्सक्रिप्शन लेकर आता है।

Vodafone Idea (Vi) Nonstop Hero बेनेफिट इन सर्कल्स में मिलेगा

Vodafone Idea (Vi) Nonstop Hero बेनेफिट फिलहाल कुछ ही सर्कल्स में उपलब्ध है। इनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कोलकाता, महाराष्ट्र और गोवा, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।