Vodafone Idea (Vi) लाया सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, एक साथ 13 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री

Vodafone Idea (Vi) कंपनी 202 रुपये का यूनिक रिचार्ज प्लान लेकर आती है। इस प्लान में यूजर्स को 13 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 18, 2023, 09:04 PM (IST)

हाइलाइट

  • Vodafone Idea (Vi) का नया एंटरटेनमेंट प्लान
  • 202 रुपये की कीमत में हुआ लॉन्च
  • प्लान में फ्री मिलता है 13 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन

Vodafone Idea (Vi) भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की तीसरी दिग्गज कंपनी है। वीआई कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने और अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान लेकर आती है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर वोडाफोन आइडिया कंपनी ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो के तहत एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि वीआई का यह प्लान बजट-फ्रेंडली है, जिसके लिए यूजर्स को अपनी जेब खाली नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं इस नए वीआई प्लान की सभी डिटेल्स। और पढें: Vodafone Idea (Vi) ने 670 रुपये और 1005 रुपये के प्लान किए लॉन्च, Unlimited मिलेगा डेटा और...

Vodafone Idea (Vi) के इस नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ 202 रुपये है। यह 202 रुपये का प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। बेनेफिट्स की बात करें, तो यह कोई समान्य रिचार्ज प्लान नहीं है। इस प्लान में आपको कॉलिंग, डेटा और एसएमएस संबंधी बेनेफिट्स नहीं मिलेंगे। और पढें: Vodafone Idea (Vi): मात्र 61 रुपये में मोबाइल इंश्योरेंस फ्री दे रही कंपनी, फोन खोने पर मिलेगा 25000 रुपये

वीआई का यह 202 रुपये वाला एक एंटरटेनमेंट रिचार्ज प्लान है। यह प्लान यूजर्स को 1 महीने का Vi Movies & TV Pro सब्सक्रिप्शन प्रोवाइड करता है। इस प्लान में यूजर्स को 13 से ज्यादा OTT प्लान्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म में Disney+ Hotstar, Sony Liv व SunNXT जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। और पढें: Vodafone Idea लाया 180 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, कीमत भी है कम

जैसे कि हमने बताया यह वीआई का एंटरटेनमेंट रिचार्ज प्लान है, टेलीकॉम बेनेफिट्स के लिए आपको एक अलग बेस प्लान की आवश्यकता होगी। इस बेस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा प्राप्त होगी।

Vodafone Idea (Vi) Rs 219 Plan

अगर आप सस्ते में एक अच्छे बेस प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें Vodafone Idea (Vi) कंपनी 219 रुपये का एक प्लान लेकर आती है। इस प्लान में यूजर्स को 21 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो वीआई के इस प्लान में  अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स को डेली 1GB डेटा मिलता है। इसमें रोजाना 100 फ्री एसएमएस भेजने की सुविधा भी शामिल है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।