Jio Unlimited 5G Upgrade Voucher लॉन्च, 601 रुपये में पाएं पूरी साल अनलिमिटेड डेटा

Jio Unlimited 5G Upgrade Voucher के तहत यूजर्स को एक साल के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है। यूजर्स इसे अपने लिए भी यूज कर सकते हैं। साथ ही, वे गिफ्ट के तौर पर अपने परिवार और दोस्तों को भी दे सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 27, 2024, 01:36 PM (IST)

Jio अपने यूजर्स के लिए नए साल को और भी खास बनाने के लिए एक नया ऑफर लेकर आया है। डेटा लवर्स के लिए लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अनलिमिटेड 5G अपग्रेड वाउचर लॉन्च किया है। यह वाउचर यूजर्स को पूरी साल अनलिमिटेड 5G डेटा देगा। ऑफिस का काम घर से करने वाले, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन पढ़ाई करने वालों को अधिक डेटा की जरूरत होती है। जिया का यह ऑफर उन्हें काफी कम दाम में पूरी साल के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Jio यूजर्स को तोहफा, 28 नहीं आ गया 1 महीने की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, 340 रुपये से भी कम है दाम

Jio Unlimited 5G Upgrade

जियो कई अनलिमिटेड 5G वाउचर लेकर आया है। इसमें एक साल के लिए मिल रहे अनलिमिटेड 5G वाउचर की कीमत 601 रुपये है। वहीं, दूसरा वाउचर 51 रुपये का है। हालांकि, यह 51 रुपये वाले Jio Unmilited 5G Upgrade वाउचर को खासतौर पर 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के लिए लाया गया है। और पढें: Jio यूजर्स को लगा बड़ा झटका, पूरे 60 दिन घटी इस पॉपुलर डेटा पैक की वैलिडिटी

बता दें कि 299 रुपये वाले जिया के प्लान में कंपनी हर रोज 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 फ्री SMS देती है। इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिन है। अगर आपके पास 5G प्लान नहीं है तब भी यह वाउचर अनलिमिटेड 5G एक्सेस देगा। और पढें: Jio का धासू प्लान, खेलने को मिलेंगे 500+ गेम

वहीं, 601 रुपये वाले वाउचर के जरिए यूजर्स एक साल के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा देगा। हालांकि, इसके लिए यूजर्स के पास कम से कम 1.5GB डेली डेटा वाला कोई प्लान होना चाहिए। इसमें 199, 239, 299, 319, 329, 579, 666, 769 और 899 रुपये वाला प्लान शामिल है।

दोस्तों को कर सकते हैं गिफ्ट

601 रुपये वाला प्लान सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि एक गिफ्ट ऑप्शन के तौर पर भी बनाया गया है। आप इसे सीधे My Jio App के जरिए अपने परिवार या दोस्तों के लिए खरीद सकते हैं। हालांकि, इसे गिफ्ट में देने से पहले, सुनिश्चित करें कि प्राप्तकर्ता किसी योग्य प्लान पर है ताकि वे असीमित 5G लाभों का आनंद ले सकें।

601 रुपये के वाउचर के अलावा, जियो छोटे 5G अपग्रेड प्लान भी ऑफर करता है। इनकी कीमत 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये है। 51 रुपये वाले वाउचर की वैलेडिटी एक महीने, 101 वाले की दो महीने और तीसरे वाले की तीन महीने है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।