Jio का 51 रुपये वाला जबरा प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Jio कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 51 रुपये वाला शानदार प्लान लाती है। यह प्लान यूजर्स अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ 90 दिन तक का फ्री OTT सब्सक्रिप्शन प्रोवाइड करती है।

Published By: Manisha | Published: Jun 04, 2025, 08:42 PM (IST)

Jio कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स लेकर आती है। अगर आप जियो ग्राहक हैं और सस्ते में तगड़े बेनेफिट्स वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको जियो के सस्ते अनलिमिटेड प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। यह प्लन 60 रुपये से कम की कीमत में आपको कई सारे बेनेफिट्स प्रोवाइड करता है। यह प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस देता है, जिसके जरिए आप बिना किसी लिमिट के डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Jio का धमाका प्लान, फ्री OTT के साथ रोज मिलेगा 2.5GB Data

Jio का जबरा प्लान

कीमत की बात करें, तो Jio का यह प्लान महज 51 रुपये है। बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो Jio का यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस देता है। इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps रह जाती है। और पढें: Jio का नया OTT Pass हुआ लॉन्च, मात्र 200 रुपये खर्च करके 15 OTT का पाएं फ्री एक्सेस

बेस प्लान की होगी जरूरत

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक एड-ऑन प्लान है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान को एक्सेस करने के लिए आपको एक वैलिडिटी वाले बेस प्लान की जरूरत होगी। इस प्लान के साथ आप 30 दिन, 56 दिन, 84 दिन व 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान एक्टिवेट करा सकते हैं।

249 वाला Jio प्लान

कंपनी एक 249 रुपये वाला प्लान लेकर आती है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल है। साथ ही 28 दिन के लिए डेली 1GB डेटा का एक्सेस मिलता है। इस हिसाब से यह प्लान आपको कुल मिलाकर 28GB डेटा का एक्सेस देगा।

डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps रह जाती है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा शामिल है। साथ ही आप डेली 100 फ्री SMS भी अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।