Jio ने मचाई खलबली- 90 दिन के लिए JioHotstar मिल रहा फ्री, कीमत 100 रुपये

Jio कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 100 रुपये का धांसू प्लान लेकर आती है। इस प्लान में आपको 90 दिन की वैलिडिटी के साथ JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 02, 2025, 04:52 PM (IST)

Jio Rs 100 Plan with JioHotstar: जियो भारत की पॉपुलर टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक प्लान्स लेकर आती है। अगर जियो ग्राहक हैं, तो आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान की जानकारी दे रहे हैं जो कि कम कीमत में पूरा पैसा वसूल है। जियो के इस सस्ते प्लान में 90 दिन तक की लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा, यह प्लान डेटा व OTT भी फ्री प्रोवाइड करता है। आइए जानते हैं प्लान की कीमत व बेनेफिट्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

Jio Rs 100 Plan

कीमत की बात करें, तो Jio के इस प्लान की कीमत मात्र 100 रुपये है। 100 रुपये की कीमत वाला यह प्लान यूजर्स को पूरे 90 दिन तक की वैलिडिटी प्रोवाइड करता है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान में मिलने वाले सभी बेनेफिट्स आपको 90 दिन तक की वैलिडिटी के साथ प्रोवाइड होंगे। और पढें: Jio का 30GB डेटा प्लान, कीमत 200 रुपये

Benefits

जियो के 100 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में आपको 5GB डेटा मिलता है। यह 4G/5G है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 kbps रह जाती है। डेटा के अलावा, इस पैक में कंपनी ने कॉलिंग व SMS बेनेफिट्स प्रोवाइड नहीं किए हैं।

OTT

जैसे कि हमने बताया जियो का यह प्लान यूजर्स को फ्री OTT बेनेफिट प्रोवाइड करता है। जियो का यह 100 रुपये का प्लान यूजर्स को JioHotstar सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री प्रोवाइड करता है। खास बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन पूरे 90 दिन यानी कि 3 महीने तक के लिए फ्री मिलता है।

How to get JioHotstar Subscription

1. सबसे पहले अपने फोन में JioHotstar ऐप को डाउनलोड करें।

2. उसके बाद ऐप को ओपन करें और अपने जियो नंबर से ऐप पर लॉग-इन कर लें।

4. इस तरह आप इस प्लान के साथ मिलने वाले ओटीटी बेनेफिट को एक्सेस कर सकेंगे।

अगर आप जियो ग्राहक हैं, तो आप जियो के इस प्लान के साथ लंबी वैलिडिटी, डेटा और फ्री OTT का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।