2026 आने से पहले ही Jio ने लॉन्च कर डाले 3 जबरदस्त रिचार्ज प्लान, हर यूजर खुश

Jio ने 2026 से पहले ही अपने यूजर्स के लिए तीन नए जबरदस्त रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं, ये प्लान्स अलग-अलग जरूरत और बजट वाले लोगों के लिए खास हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 15, 2025, 11:26 AM (IST) | Edited: Dec 15, 2025, 11:28 AM (IST)

Jio ने नए साल 2026 से पहले अपने यूजर्स के लिए तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिन्हें कंपनी ने Happy New Year 2026’ नाम दिया है। ये प्लान्स यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। इन प्लान्स में डेली डेटा, कॉलिंग, SMS के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विसेज का कॉम्बिनेशन शामिल है। कंपनी का मकसद यूजर्स को नए साल में एक टेंशन-फ्री और एंटरटेनिंग एक्सपीरियंस देना है। अब Jio के SIM यूजर्स सालभर या महीनेभर आराम से इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का मजा ले सकते हैं। और पढें: Jio के ये प्लान देंगे एंटरटेनमेंट का डबल डोज, एक साथ 9 से ज्यादा OTT ऐप मिलेंगे Free

Jio Hero Annual Recharge Plan

पहला प्लान है Jio Hero Annual Recharge Plan, जो उन यूजर्स के लिए है जो पूरे साल टेंशन-फ्री रहना चाहते हैं। इस प्लान की कीमत 3,599 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी देता है। प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा शामिल है। सबसे खास बात यह है कि इस रिचार्ज में 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है, जिसकी कंपनी कीमत 35,100 रुपये बताती है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद यूजफुल है जो डेटा और डिजिटल सेवाओं के साथ-साथ प्रीमियम टूल्स का भी फायदा लेना चाहते हैं।

Jio Super Celebration Monthly Plan (OTT के लिए खास)

दूसरा प्लान है Jio Super Celebration Monthly Plan, जो OTT कंटेंट पसंद करने वाले यूजर्स के लिए खास है। इसकी कीमत 500 रुपये है और यह 28 दिन की वैलिडिटी देता है। प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। OTT बंडल इसे सबसे खास बनाता है, इसमें YouTube Premium, JioHotstar, Amazon Prime Video, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kancha Lanka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इस प्लान में भी 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन शामिल है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जिन्हें महीनेभर डिजिटल और एंटरटेनमेंट का मजा चाहिए।

Jio Flexi Pack (कम बजट वाले यूजर्स के लिए)

तीसरा प्लान Jio Flexi Pack खासकर कम बजट वाले यूजर्स के लिए है। इसकी कीमत 103 रुपये है और वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में 5GB डेटा मिलता है और यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार एक एंटरटेनमेंट पैक चुन सकते हैं। इसमें Hindi Pack (JioHotstar, ZEE5, Sony LIV), International Pack (JioHotstar, FanCode, Lionsgate, Discovery+) और Regional Pack (JioHotstar, Sun NXT, Kancha Lanka, Hoichoi) शामिल हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम कीमत में डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों का लाभ लेना चाहते हैं। ये नए प्लान Jio यूजर्स के लिए नए साल का एक शानदार तोहफा हैं, जो अलग-अलग जरूरत और बजट वाले लोगों के लिए बनाए गए हैं। चाहे आप पूरे साल के लिए सुविधाओं वाला प्लान लेना चाहते हों, महीनेभर OTT का मजा लेना चाहें या कम बजट में एंटरटेनमेंट का आनंद चाहिए, Jio के ये नए प्लान सभी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।