Jio के 189 रुपये वाले Prepiad Plan की हुई वापसी, ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Jio अपने किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान को वापस ले आया है। हाल में ही ऑफिशियल वेबसाइट से हटाए गए प्लान को फिर से लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, अब यह अलग कैटेगरी के तहत आया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 31, 2025, 11:35 AM (IST)

Jio ने हाल ही में Value कैटेगरी के तहत वॉयस ऑनली पैक लॉन्च किए हैं। कंपनी अब Value कैटेगरी में एक सब-कैटेगरी अफोर्डेबल पैक्स एड कर दी है। इस कैटेगरी के तहत कंपनी ने अपना 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान वापस लॉन्च कर दिया है। जी हां, आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपने प्लान चार्ट में से 189 रुपये वाले प्लान को हचा दिया गया है। अब इसे नई कैटेगरी के तहत लाया गया है। आइये, प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स जानते हैं। और पढें: FIFA World Cup 2026: Jio फुटबॉल लवर्स के लिए लाया नया प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा 40GB सुपरफास्ट डेटा

Jio वापस लेकर आया 189 रुपये वाला प्लान

Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर कंपनी के सभी प्रीपेड प्लान की लिस्ट मिल जाती है। वेबसाइट पर अलग-अलग कैटेगरी के तहत प्लान्स लिस्ट किए गए हैं। वॉयस ऑनली पैक्स को Value कैटेगरी के तहत लिस्ट किया जा रहा है। अब वेबसाइट पर इस कैटेगरी में एक सब कैटेगरी Affordable Packs देखने को मिल रही है। इसमें कंपनी ने 189 रुपये वाले प्लान को फिर से लिस्ट कर दिया है। और पढें: यूजर्स के मजे कराएगा यह प्लान, मिलेंगे 15 OTT ऐप फ्री

इस प्लान में कंपनी 2GB डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इतना ही नहीं, पैक 300 SMS भी देता है। इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिन है। जियो के इस प्रीपेड प्लान में Jio के कई ऐप्स JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है। डेटा खत्म हो जाने के बाद आप 64kbps स्पीड पर इंटरनेट यूज कर पाएंगे।

इससे पहले भी जब यह प्लान वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था तो इन्ही बेनिफिट्स के साथ आया था। अब कंपनी ने बस पैक की कैटेगरी बदल दी है। बाकी सब कुछ वैसा ही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी 189 रुपये के साथ-साथ 479 रुपये वाले प्लान को भी वेबसाइट से हचा दिया था। उम्मीद है कि जियो 189 रुपये वाले प्लान की तरह इसे भी किसी अन्य कैटेगरी के तहत वापस लेकर आ सकती है। बेनिफिट्स उस प्लान में भी पहले वाले ही मिल सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।