BSNL के 2 नए रिचार्ज प्लान लॉन्च, कीमत 215 रुपये से शुरू
BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 2 नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी व डेली 3GB डेटा जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे। यहां जानें डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Dec 31, 2024, 01:24 PM (IST)
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 2 किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को डेली 2GB डेटा और डेली 3GB डेटा बेनेफिट्स मिलेंगे। यह प्लान 30 और 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। बीएसएनएल कंपनी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। अगर आप भी बीएसएनएल यूजर्स हैं, तो ये दोन प्लान आपके काफी काम आ सकते हैं। यहां जानें प्लान से जुड़ी डिटेल्स।
TelecomTalk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 2 रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की कीमत 215 रुपये और 628 रुपये है। इन प्लान्स में यूजर्स को 84 दिन तक की वैलिडिटी के साथ डेली 3GB डेटा जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। यहां जानें इन प्लान्स से जुड़ी डिटेल्स।
BSNL RS 215 Plan
कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 215 रुपये का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन तक की है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा का एक्सेस मिलता है। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही प्लान के तहत आप रोजाना 100 फ्री SMS अपने दोस्तों व परिवारवालों को कर सकेंगे।
BSNL RS 628 Plan
बीएसएनएल के 628 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात करें, तो यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा का एक्सेस मिलता है। 84 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान यूजर्स को 252GB डेटा का एक्सेस प्रोवाइड करेगा। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है। इसके अलावा, यह प्लान भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट प्रोवाइड करेगा। इसके साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री SMS बेनेफिट भी शामिल है।
इन प्लान्स में Zing music, video streaming app WOW ENTERTAINMENT, BSNL Tunes, Astrotell, Gameium, GameOn, Challenger Arena games Lystn Podcast और Hardy Games जैसे बेनेफिट्स भी शामिल है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।