BSNL का स्पेशल ऑफर, 20 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देगा यह सस्ता प्लान
BSNL कंपनी अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी प्लान में आपको 20 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्रोवाइड कर रही है। जानें प्लान की कीमत और बेनेफिट्स की डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Mar 12, 2024, 04:01 PM (IST) | Edited: Mar 12, 2024, 10:35 PM (IST)
हाइलाइट
- BSNL यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर
- 699 रुपये वाले प्लान में मिल रही एक्स्ट्रा वैलिडिटी
- पहले 130 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था यह प्लान
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी) अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। हालांकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी पिछले कुछ दिनों से अपने मौजूदा प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स में कटौती करती जा रही है। कुछ समय पहले कंपनी ने 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में मिलने वाल Night Data बेनेफिट्स को हटा दिया था। इसके अलावा, कंपनी ने अपने 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। इन्हीं सब खबरों के बीच अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश करने का तरीका ढूंढ लिया है। अब बीएसएनएल ने अपने 699 रुपये वाले प्लान के तहत एक्स्ट्रा वैलिडिटी देने का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं इस संबंध में पूरी डिटेल्स।
BSNL कंपनी ने अपने 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनेफिट्स बदल दिए हैं। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल के जरिए नए अपडेट की जानकारी दी है। लेटेस्ट अपडेट के बाद कंपनी ने प्लान के तहत मिलने वाली वैलिडिटी में बढ़ोतरी कर दी है।
पहले इस प्लान में यूजर्स को 130 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड की जाती थी। वहीं, अब BSNL कंपनी ने इस प्लान में एक्स्ट्रा 20 दिन की वैलिडिटी देने का ऐलान किया है। इस हिसाब से अब बीएसएनएल के 699 रुपये वाले प्लान में आपको कुल मिलाकर 150 दिन की वैलिडिटी प्राप्त होगी।
BSNL Rs 699 Plan Benefits
बीएसएनएल के 699 रुपये वाले प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो यह कंपनी का लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाला प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 130 दिन की जगह अब 150 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा, यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट्स प्रोवाइड करता है। साथ ही प्लान में डेली 0.5GB डेटा मिलता है। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 kbps रह जाती है। इतना ही नहीं यह प्लान यूजर्स को डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी देता है।
BSNL ने इन प्लान में किए बदलाव-
कुछ दिनों से BSNL कंपनी अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान्स में एक के बाद एक बदलाव करती जा रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने 599 रुपये वाले प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स में कटौती की थी। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड नाइट डेटा की सुविधा मिलती थी। हालांकि, अब इस सुविधा को रिमूव कर दिया गया है। प्लान के अन्य बेनेफिट्स पहले जैसे ही है। इसके अलावा, कंपनी ने 99 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स भी कम कर दिए हैं। पहले यह प्लान 18 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इस प्लान में आपको 17 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।