BSNL ने नया सस्ता ‘Spark Plan’ किया लॉन्च, मिलेगा फास्ट इंटरनेट, फ्री कॉलिंग और OTT का मजा
BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक सस्ता और फायदेमंद ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Spark Plan’ है। इस प्लान में फास्ट इंटरनेट, फ्री कॉलिंग और OTT का मजा मिलेगा, वो भी सिर्फ 399 रुपये में...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 26, 2026, 11:10 AM (IST)
BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती ब्रॉडबैंड प्लान Spark Plan’ लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति महीना रखी गई है, जो आम लोगों के बजट में आसानी से फिट हो जाएगा। कंपनी का मानना है कि यह प्लान प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।
इस प्लान में क्या-क्या फायदे मिलेंगे
BSNL के 399 रुपये वाले Spark Plan’ में यूजर्स को कई अच्छे फायदे मिलते हैं। इसमें आपको 50 Mbps तक की तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है, जिससे आप ऑनलाइन क्लास, वीडियो देखना और गेम खेलना आराम से कर सकते हैं। इस प्लान में आपको 3300GB तक डेटा मिलता है, यानी आपको बार-बार डेटा खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मिलती है, जिससे आप बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए कॉल कर सकते हैं, ध्यान देने वाली बात यह है कि 399 रुपये की कीमत सिर्फ शुरुआती ऑफर है, जो 12 महीने तक ही रहेगी। इसके बाद इस प्लान की कीमत बढ़कर 499 रुपये प्रति महीना हो सकती है।
इस प्लान में एंटरटेनमेंट के लिए क्या-क्या मिलेगा
BSNL ने इस प्लान के साथ अपने ग्राहकों के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा है। कंपनी BiTV Premium’ नाम का एक नया एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 151 रुपये प्रति माह है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 25 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा, यानी अब यूजर्स एक ही पैकेज में इंटरनेट के साथ-साथ फिल्में, वेब सीरीज और लाइव टीवी का भी आनंद ले सकते हैं।
BSNL जल्दी लाने वाला है ये फीचर
इसके अलावा BSNL जल्द ही CNAP (Calling Name Presentation) फीचर भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉल करने वाले का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, फिलहाल यह सुविधा कुछ सर्किल्स में टेस्टिंग के दौर में है और जल्द ही पूरे देश में शुरू की जा सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।