BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर- इस सस्ते प्लान में अब नहीं मिलेगा अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट

BSNL कंपनी ने अपने मौजूद 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। पहले यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा था, लेकिन अब इसमें यह बेनेफिट नहीं दिया जाएगा। जानें पूरी डिटेल।

Published By: Manisha | Published: Jul 20, 2023, 05:49 PM (IST)

हाइलाइट

  • BSNL के इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है
  • पहले इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता था
  • अब यह बेनेफिट सीमित कर दिया गया है

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) कंपनी ने अपने एक सस्ते प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस प्लान में कंपनी पहले अनलिमिटेड डेटा प्रोवाइड करती थी, लेकिन अब यह सुविधा इस प्लान से रिमूव को चुकी है। जी हां, अगर आप बीएसएनएल ग्राहक हैं और अनलिमिटेड डेटा के लिए इस प्लान को एक्टिवेट कराते थे, तो अब आपको बड़ा झटका लगने वाला है। कंपनी अब इस प्लान में लिमिटेड डेटा एक्सेस दे रही है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: BSNL का नया Kavach फीचर लॉन्च, जानें ये क्या है और कैसे करें एक्टिवेट, मिलेंगे फायदें ही फायदें

BSNL कंपनी ने अपने मौजूद 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। पहले यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा था, लेकिन अब इसमें यह बेनेफिट नहीं दिया जाएगा। कंपनी ने इस प्लान के तहत मिलने वाले डेटा को सीमित कर दिया है। अब 398 रुपये के प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद आपको अनलिमिटेड डेटा की जगह सिर्फ 120GB डेटा का एक्सेस दिया जाएगा। और पढें: BSNL का डेली 2GB डेटा प्लान, चलेगा 50 दिन

आपको बता दें, बीएसएनएल का यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। पहले इस शॉर्ट टर्म वैलिडिटी प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद यूजर्स को महीनेभर डेटा की टेंशन नहीं सताती थी, लेकिन अब नए बदलाव ने यकीनन बीएसएनएल यूजर्स को एक बड़ा झटका दिया है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि प्लान में सिर्फ डेटा बेनेफिट कम हुआ है, बाकी के बेनेफिट्स पहले के समान हैं।

BSNL Rs 398 Plan

प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो बीएसएनएल का यह प्लान अब 120GB FUP डेटा प्रोवाइड करता है। इसके अलावा, इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ अब भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस भेजने की सुविधा शामिल है।

90 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान

BSNL कंपनी ने कुछ समय पहले लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 439 रुपये है, जो कि 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आया है। बीएसएनएल के इस 439 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा मिलती है। इसमें 90 दिन तक रोजाना लोकल एसटीडी कॉलिंग का आनंद उठा सकते हैं। कॉलिंग के अलावा, यह पैक 300 फ्री SMS की सुविधा भी देता है। कॉलिंग और एसएमएस के अलावा, इस प्लान में अन्य किसी प्रकार के बेनेफिट्स शामिल नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।