BSNL ने फिर बढ़ाई यूजर्स की टेंशन, अब 99 रुपये की वैलिडिटी हुई कम
BSNL कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर झटका दे दिया है। अब 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी कम हो गई है। यहां जानें डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Nov 20, 2025, 09:49 AM (IST)
BSNL (भारतीय संचार निगम लिमिटेड) कंपनी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से बीएसएनएल अपने यूजर्स को झटके पर झटके देती जा रही है। जहां दूसरी तरह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में बढ़ोतरी कर रहीं हैं, वही सरकारी टेलीकॉम कंपनी इन-डायरेक्टली अपने प्लान्स के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स को कम कर रही है। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने कई प्लान्स की वैलिडिटी को घटा दिया था। अब इस लिस्ट में कंपनी का एक और सस्ता प्लान शामिल हो गया है। आइए जानते हैं प्लान से जुड़ी सभी डिटेल्स।
BSNL Rs 99 Plan Benefits
BSNL कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। पहले यहां यह प्लान यूजर्स को 18 दिन की वैलिडिटी दिया करता था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 15 दिन कर दिया गया था। अब यहीं प्लान और भी ज्यादा कम दिन के लिए वैध रहेगा। बीएसएनएल का 99 रुपये का प्लान अब यूजर्स को सिर्फ 14 दिन तक की वैलिडिटी प्रोवाइड करेगा।
बेनेफिट्स की बात करें, तो बीएसएनएल के 99 रुपये के प्लान में यूजर्स को 14 दिन की वैलिडिटी के साथ 50MB डेटा की सुविधा मिलने वाली है। इसके साथ ही प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा देता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है।
BSNL Rs 107 Plan and Rs 197 Plans
सिर्फ 99 रुपये का प्लान ही नहीं बल्कि कंपनी ने हाल ही में 107 रुपये के प्लान की भी वैलिडिटी में कटौती की थी। पहले यह प्लान यूजर्स को 35 दिन तक की वैलिडिटी प्रोवाइड करता था, जो कि पहले घटकर 28 दिन हुई थी और अब 22 दिन ही रह गई है।
197 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो पहले यह प्लान 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आया करता था। वहीं, पहले वैलिडिटी घटकर 54 दिन हुई और अब 42 दिन तक सीमित हो गई है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।