BSNL Recharge: गजब प्लान! 70 दिन वैलेडिटी, अनलिमिटेड डेटा और कीमत 200 से कम

BSNL Recharge Prepaid प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कई प्लान्स की कीमत 200 रुपये से कम भी होती है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 06, 2024, 12:25 PM (IST)

BSNL के कई प्रीपेड प्लान आते हैं। Airtel और Jio को कड़ा टक्कर देने के लिए लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी BSNL ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिनमें से डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री SMS दिए जाते हैं। कंपनी के कुछ प्लान ऐसे भी आते हैं, जो कम दाम में अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं देते हैं। आज हम ऐसे एक प्लान की बात करेंगे, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ दो महीने से ज्यादा की वैलेडिटी मिलती है। इसकी कीमत भी 200 रुपये से कम है। और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

BSNL Recharge Plan

BSNL एक गजब प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, प्लान में कंपनी अनलिमिटेड डेटा भी देती है। हालांकि, एक दिन में 2GB डेली डेटा का यूज करने के बाद स्पीड 40kbps से कम हो जाएगी। इतना ही नहीं, BSNL के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। और पढें: Airtel यूजर्स की मौज, 100 रुपये से कम में पाएं 20 OTT, Xstream Play Premium प्लान हुआ सस्ता

इस प्लान की वैलेडिटी दो महीने से ज्यादा 70 दिन है। हालांकि, ऊपर बताए गए बेनिफिट्स यूजर्स को पूरे 70 दिन के लिए नहीं मिलते हैं। रिचार्ज करने के 17 दिनों तक आपको अनलिमिटेड डेटा और हर रोज 100 फ्री SMS मिलेंगे। 17 दिनों के बाद आप केवल अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ही उठा सकेंगे। और पढें: क्या है 5G Network Slicing? Airtel की इस नई सुविधा से कैसे भीड़ में भी मिलेगा तेज इंटरनेट

BSNL का यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है, जो केवल कॉलिंग की सुविधा लंबी वैलेडिटी के साथ कम दाम में चाहते हैं। वे कुछ दिनों तक देता का यूज भी कर सकते हैं।

कितनी है कीमत?

दाम की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान (BSNL Prepaid Plan) की कीमत 197 रुपये है। डेटा, कॉलिंग और फ्री SMS के अलावा कंपनी इस पैक में और कोई सुविधा नहीं देती है। Airtel और Jio के भी ये बेनिफिट्स वाले कई प्लान्स आते हैं। हालांकि, उनकी वैलेडिटी अलग होती है। यूजर्स अपने सुविधा के अनुसार प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वे BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्लान्स की डिटेल पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।