BSNL का धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ पाएं एक साल से भी ज्यादा वैलेडिटी

BSNL Recharge plan: बीएसएनएल के एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ वॉयस और कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 05, 2024, 04:06 PM (IST)

BSNL के कई प्रीपेड प्लान आते हैं। इन पैक्स में डेली डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS भी सुविधा भी मिलती है। यूजर्स अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार, लंबी और छोटी वैलेडिटी वाले प्लान्स से रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, कम वैलेडिटी वाले प्लान्स में यूजर्स को बार-बार रिचार्ज करना होता है। ऐसा करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है और वे ज्यादा वैलेडिटी वाले प्लान की तलाश करते हैं। आज हम यहां लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी BSNL के सबसे ज्यादा वैलेडिटी वाले प्लान की बात करेंगे। इसमें मिलने वाले सभी बेनिफिट्स जानते हैं। और पढें: BSNL का 100GB डेटा प्लान चलेगा पूरे 60 दिन, कीमत 500 से भी कम

BSNL Long Validity Prepaid Plan

BSNL एक साल यानी 365 दिन की वैलेडिटी के साथ कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसके अलावा, कंपनी के एक प्लान में एक साल से भी ज्यादा वैलेडिटी मिलती है। इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है। और पढें: BSNL का 35 दिन चलने वाला प्लान, कीमत 200 से कम

इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है। इतना ही नहीं, यूजर्स को हर रोज 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं। यूजर्स को प्लान में अनिलिमिटेड डेटा तो मिल रहा है। हालांकि, हर दिन 2GB डेटा यूज करने के बाद स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी। अब इस प्लान की वैलेडिटी की बात करें तो प्रीपेड प्लान में 395 दिन की वैलेडिटी मिलती है।

कंपनी का सबसे सस्ता एनुअल प्लान

इसके अलावा, अगर हम BSNL के सबसे सस्ते एनुअल प्लान की बात करें तो कंपनी का 365 दिन की वैलेडिटी वाला सबसे सस्ता एनुअल प्लान 1999 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 फ्री SMS मिलते हैं। साथ ही, कंपनी यूजर्स को अनलिनिटेड डेटा भी देती है। हालांकि, ऊपर वाले प्लान की तरह इस पैक में भी एक दिन 600GB मोबाइल डेटा यूज करने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps हो जाएगी।

इतना ही नहीं, कंपनी ने एक प्लान में 336 दिन की वैलेडिटी भी मिलती है। यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।