BSNL ने सिर्फ 299 रुपए में लॉन्च किया 30 दिन वाला प्लान, हर दिन मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
अगर आप कम पैसे में ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो BSNL का नया ऑफर आपके लिए बेस्ट है, सिर्फ ₹299 में 30 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिल रही है, वो भी प्राइवेट कंपनियों से सस्ता। आइए जानते हैं।
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 26, 2025, 02:18 PM (IST)
भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार नए-नए प्रीपेड प्लान लॉन्च कर रही है ताकि वह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio और Airtel को कड़ी टक्कर दे सके। इसी कड़ी में कंपनी ने अब ₹299 का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा मिल रही है। यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी आपको हर महीने सिर्फ एक बार ही रिचार्ज करना होगा। कीमत और सुविधाओं के मामले में यह प्लान प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले काफी किफायती है, क्योंकि Jio और Airtel के ऐसे ही प्लान्स इससे महंगे हैं।
3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा
BSNL ने इस प्लान की जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर दी है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान खासकर उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें ज्यादा डेटा और कॉलिंग की जरूरत होती है। हर दिन 3GB डेटा मिलने का मतलब है कि आप दिनभर हैवी इंटरनेट इस्तेमाल भी करें तो डेटा खत्म होने की परेशानी कम ही होगी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी आपको पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर मिलेगा। रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा इसे और भी खास बना देती है। इस प्लान के साथ आप महीनेभर बेफिक्र होकर इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिल्ली समेत कई शहरों में शुरू हुई BSNL 4G सर्विस
कंपनी ने हाल ही में यह भी बताया है कि कुछ शहरों में BSNL का 4G नेटवर्क भी चालू हो चुका है। खासकर दिल्ली में BSNL 4G सर्विस लाइव हो गई है। यानी अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको और भी बेहतर इंटरनेट स्पीड और कॉलिंग क्वालिटी का एकस्पीरियंस मिलेगा। आने वाले समय में कंपनी धीरे-धीरे पूरे देश में 4G सर्विस शुरू करने वाली है। BSNL का मानना है कि जैसे ही उसका 4G नेटवर्क पूरी तरह से लॉन्च हो जाएगा, तब वह Jio और Airtel जैसी बड़ी कंपनियों को सीधी टक्कर दे पाएगी। ग्राहकों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि ज्यादा ऑप्शन होने से टेलीकॉम सेक्टर में कम्पटीशन बढ़ेगा और सस्ते प्लान्स मिलेंगे।
ग्राहकों के लिए Freedom Offer और टोल-फ्री हेल्पलाइन
हाल ही में BSNL ने एक खास "Freedom Offer" भी पेश किया था, जिसके तहत सिर्फ ₹1 में नए Sim कार्ड के साथ डेटा और कॉलिंग सुविधा दी जा रही थी। कंपनी लगातार अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और सस्ते प्लान देने की कोशिश कर रही है। अगर आप इस नए ₹299 वाले प्रीपेड प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsnl.co.in पर विजिट कर सकते हैं या फिर टोल-फ्री नंबर 1800-180-1503 पर कॉल कर सकते हैं। कुल मिलाकर BSNL का यह नया प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो कम कीमत में ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।