BSNL Holi Dhamaka offer: होली का स्पेशल ऑफर, 395 नहीं बल्कि 425 दिन चलेगा यह सस्ता प्लान, जानें कीमत

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए Holi स्पेशल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत प्लान में 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और 60GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 03, 2025, 05:40 PM (IST)

BSNL Holi Dhamaka offer: भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए खास होली ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपने लॉन्ग-टर्म चलने वाले प्लान की वैलिडिटी में इजाफा कर दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कंपनी का 1 साल यानी 365 दिन चलने वाला प्लान नहीं बल्कि 395 दिन चलने वाला खास प्लान है। BSNL के होली ऑफर के तहत अब कंपनी ने प्लान की वैलिडिटी और ज्यादा बढ़ा दी है। यहां जानें ऑफर से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: BSNL का 1 साल चलने वाला सस्ता प्लान, डेली पाएं 2GB डेटा

Holi Dhamaka offer

BSNL India ने अपने X हैंडल के जरिए Holi Dhamaka ऑफर का ऐलान किया है। जैसे कि हमने बताया यह कंपनी का लॉन्ग टर्म चलने वाला प्लान है। प्लान की कीमत 2399 रुपये है। बीएसएनएल का यह प्लान यूजर्स को 365 नहीं बल्कि 395 दिन की लंबी वैलिडिटी देता है। और पढें: Jio की मार्केट बिगाड़ने आया BSNL का खास ऑफर, सिर्फ 51 रुपये में रोज मिलेगा 2GB डेटा

हालांकि, नए ऑफर के बाद कंपनी इसकी वैलिडिटी और ज्यादा बढ़ा दी है। अब यह प्लान 395 दिन की जगह 425 दिन चलेगा। इसका मतलब यह है कि कंपनी होली ऑफर के तहत इसमें 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है।

BSNL Rs 2399 Plan Benefits

BSNL का 2399 रुपये का प्लान अब यूजर्स को 425 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी प्रोवाइड करता है। साथ ही आप प्लान के तहत रोजाना 100 फ्री SMS भी भेज सकते है। 395 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान यूजर्स को कुल मिलाकर 790GB डेटा का एक्सेस देता था। हालांकि, नए ऑफर के तहत अब यह प्लान आपको कुल मिलाकर 850GB डेटा का एक्सेस देगा। इस हिसाब से प्लान में आपको 60GB डेटा एक्स्ट्रा मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।