Reliance Jio, Airtel और Vi के ये हैं एक साल वाले रिचार्ज, जानें कीमत और बेनेफिट्स
Reliance Jio, Airtel और Vi की तरफ से एनुअल वैलिडिटी के साथ कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में आते हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और औसतन इंटरनेट डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है।
Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 26, 2023, 02:18 PM (IST)
हाइलाइट
- इन प्लान में यूजर्स को पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- Jio और एयरटेल डेली डाटा लिमिट के साथ सीमित इंटरनेट देते हैं।
- Vi के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 850GB Data मिलेगा।
Reliance Jio, Airtel और Vi की सेवाओं का इस्तेमाल भारत के करोड़ों लोग करते हैं। अधिकतर लोग हर महीने एक कीमत के साथ रिचार्ज भी कराते हैं। लेकिन कई बार रिचार्ज खत्म होने से पहले कंपनी की तरफ से नोफिकेशन आने लगते हैं। लेकिन अगर आप बार-बार होने वाले रिचार्ज की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आज हम आपको 1 साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
Reliance Jio, Airtel और Vi की तरफ से एनुअल वैलिडिटी के साथ कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में आते हैं। साथ ही इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और औसतन इंटरनेट डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। आज कुछ ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुरुआती कीमत में आते हैं।
Reliance Jio का एनुअल रिचार्ज प्लान
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो का 2545 रुपये में एनुअल वैलिडिटी वाला प्लान आता है। इस प्लान में यूजर्स को 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जो करीब एक साल तक चलती है। इस रिचार्ज के अंदर यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डेली 1.5GB इंटरनेट डाटा मिलेगा, यानी पूरे प्लान में 504GB इंटरनेट डाटा मिलेगा। इस प्लान में डेली 100 SMS मिलेंगे।
Airtel का एक साल वाला रिचार्ज प्लान
Airtel का एनुअल रिचार्ज प्लान 2999 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, जो लोकल और एसडीटी कॉल्स मिलेंगी। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB इंटरनेट डाटा मिलेगा। इसके साथ कंपनी Fastag पर 100 रुपये का कैशबैक दे रही है।
Vi का एनुअल रिचार्ज प्लान
Vi (वोडाफोन-आइडिया) के एनुअल रिचार्ज प्लान की कीमत 2999 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इसकी वैलिडिटी 365 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स 850GB Data मिलेगा। इसमें बिंज ऑल नाइट का भी बेनेफिट्स मिलेगा, जिसमें रात से 12 बजे के बाद मुफ्त में इंटरनेट एक्सेस करने को मिलता था।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।