Airtel Vs Jio Vs Vi: किस कंपनी का डेटा पैक है सबसे सस्ता? यहां जानें

Airtel, Jio और Vi तीनों कंपनियां कई डेटा पैक ऑफर करती हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स डेटा पैक की तलाश में रहते हैं। कंपनियों के प्लान्स में कम दाम में अधिक डेटा मिलता है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 07, 2024, 12:01 PM (IST)

हाइलाइट

  • Airtel, Jio और Vi तीनों कंपनियां कई डेटा पैक ऑफर करती हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स डेटा पैक की तलाश में रहते हैं। कंपनियों के प्लान्स में कम दाम में अधिक डेटा मिलता है।

Airtel Vs Jio Vs Vi: लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, जियो और वोडाफोन आईडिया (Vi), कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और डेटा पैक सहित कई प्लान्स शामिल हैं। आजकल ज्यादातर लोग ऐसे रिचार्ज पैक पंसद करते हैं, जिनमें डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं। और पढें: Airtel का फाडू प्लान, फ्री OTT के साथ मिल रहा अनलिमिटेड डेटा

हालांकि, डेली डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स ऐसे डेटा वाउचर्स की तलाश में रहते हैं, जो कम दाम में एक दिन के लिए ज्यादा मोबाइल डेटा दें। एयरटेल, Vi और Jio तीनों कंपनियां डेटा वाउचर्स या पैक ऑफर करती हैं। हालांकि, सभी कंपनियों के प्लान्स की कीमत और बेनिफिट्स अलग होते हैं। आज हम यहां इन तीनों कंपनियों के सबसे सस्ते डेटा पैक के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: स्पेशल प्लान, फ्री में मिल रहे 11 से ज्यादा OTT ऐप

Airtel Vs Jio Vs Vi cheapest Data Packs

Airtel का सबसे सस्ता डेटा प्लान

एयरटेल के सबसे सस्ते डेटा पैक की कीमत मात्र 19 रुपये है। कंपनी इस प्लान में 1GB मोबाइल डेटा ऑफर करती है। इसकी वैलेडिटी एक दिन है।

Jio का सबसे सस्ता डेटा पैक

Jio का सबसे सस्ता डेटा वाउचर 49 रुपये का आता है। इसकी कीमत एयरटेल के प्लान से थोड़ी ज्यादा है। हालांकि, इस पैक में उसकी अपेक्षा काफी ज्यादा डेटा मिलता है। जियो का यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। इसकी वैलेडिटी एक दिन है। इसका मतलब है कि यूजर्स 49 रुपये में एक दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा पा सकते हैं।

Vi का सबसे सस्ता डेटा रिचार्ज प्लान

अब अगर Vi की बात करें तो कंपनी का सबसे सस्ता डेटा प्लान भी एयरटेल की तरह 19 रुपये का है। इसमें भी कंपनी 1GB डेटा ऑफर करती है। इस प्रापेड रिचार्ज प्लान (Prepaid Recharge Plan) की वैलेडिटी 1 दिन है।

इससे कम कीमत वाला भी Vi का एक प्लान आता है। हालांकि, उसमें नाइट फ्री डेटा मिलता है। इसकी कीमत 17 रुपये है। इसकी वैलेडिटी भी एक दिन है। इसका मतलब है कि आप इस प्लान के साथ एक रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा का यूज कर सकते हैं।

कौन सा प्लान है बेस्ट?

तीनों कंपनियों के प्लान्स बेस्ट हैं। अधिक डेटा का यूज करने वाले Jio के प्लान का यूज कर सकते हैं, जिसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है। वहीं, कम दाम में कम डेटा के इच्छुक यूजर्स Airtel या फिर Vi के प्लान के साथ जा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।