Airtel ने 133 रुपये का सस्ता इंटरनेशनल रोमिंग पैक किया लॉन्च, जानें बेनेफिट्स

Airtel कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 133 रुपये की कीमत वाला सस्ता इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च किया है। यह प्लान 183 देशों में मान्य होगा। आइए जानते हैं प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 22, 2024, 08:44 PM (IST)

हाइलाइट

  • Airtel का नया इंटरनेशनल रोमिंग पैक हुआ लॉन्च
  • प्लान की कीमत 133 रुपये प्रति दिन है
  • इस प्लान के साथ लोकल सिम कार्ड मिलेगी फ्री

Airtel कंपनी अपने महंगे रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। हालांकि, एयरटेल ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए एक सस्ता इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च किया है। यह पैक उन ग्राहकों के लिए बेस्ट साबित होगा, जो अक्सर विदेशी यात्रा करते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि एयरटेल का यह प्लान 184 देशों में कवर किया जाएगा। इसके अलावा, इस प्लान में डेटा, इन-फ्लाइट वाई-फाई व कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। आइए जानते हैं प्लान की कीमत और बेनेफिट्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Airtel यूजर्स के मजे, डेली 3GB डेटा के साथ Amazon Prime फ्री

Airtel के इस नए इंटरनेशन रोमिंग पैक की कीमत 133 रुपये प्रति दिन है। जैसे कि हमने बताया एयरटेल का यह 133 रुपये वाला नया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान 183 देशों में मान्य होने वाला है। और पढें: Jio-Airtel-Vi: 500 से कम में आने वाले बेस्ट पोस्टपेड प्लान, फ्री OTT के साथ मिलेगा हाई स्पीड डेटा

133 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स

बेनेफिट्स की बात करें, तो Airtel के इस प्लान में यूजर्स को लोकल सिम कार्ड दिया जाएगा। इस सिम में डेटा अलाउंस, इन-फ्लाइट वाई-फाई और कस्टमर सपोर्ट की सुविधाएं शामिल है। इस पैक के साथ यूजर्स को प्रति दिन 133 रुपये देना होगा।

कुल मिलाकर एयरटेल के इस 133 रुपये प्रति दिन वाले पैक में यूजर्स को लोकल सिम दी जाएगी। जिस देश में भी आप यात्रा का प्लान कर रहे हैं, एयरटेल आपको उसकी इंटरनेशनल सिम प्रोवाइड करेगा। आप इस प्लान को Airtel Thanks app के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। साथ ही इसे visit airtel.in साइट से भी पाया जा सकता है।

Airtel 649 International Roaming Pack

कंपनी अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 649 रुपये का एक रिचार्ज प्लान भी लेकर आती है। यह एक इंटरनेशनल रोमिंग पैक है। यह प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में यूजर्स को 500MB डेटा की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स इस प्लान के तहत 100 मिनिट्स की कॉलिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में 10 SMS की सुविधा भी शामिल है। यह प्लान USA, Europe, Gulf, Asia, Africa जैसे देशों में उपलब्ध है।

वहीं, दूसरी ओर एक प्लान 755 रुपये का है। यह प्लान 5 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करता है। इसके अलावा, ये पैक USA, Europe, Gulf, Asia, Africa जैस देशों में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इस प्लान में अन्य किसी प्रकार के बेनेफिट्स शामिल नहीं हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।