Airtel ने ग्राहकों को दिया झटका, अब सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान 199 रुपये से शुरू

Airtel कंपनी ने सबसे सस्ता Truly Unlimited प्लान अपनी लिस्ट से रिमूव कर दिया है। अब Truly Unlimited बेनेफिट्स के लिए आपको 199 रुपये खर्च करने होंगे। मिलेंगे ये बेनेफिट्स।

Published By: Manisha | Published: Nov 09, 2025, 02:09 PM (IST)

Airtel कंपनी अपने महंगे रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। अब एक बार फिर एयरटेल कंपनी ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए प्लान की कीमतें बढ़ा दी है। दरअसल, इस बार कंपनी ने Entry-Level Unlimited प्लान की लिस्ट से 189 रुपये वाले प्लान को रिमूव कर दिया गया है। अब Entry-Level Unlimited प्लान्स की शुरुआती कीमत 199 रुपये से शुरू होती है। यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा व SMS बेनेफिट देता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

Airtel कंपनी के प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में जाएंगे, तो अब आपको Truly Unlimited प्लान की शुरुआती कीमत 199 रुपये दिखाई देगी। पहले इस लिस्ट में 189 रुपये वाला प्लान शामिल हुआ करता था, लेकिन अब इस प्लान को रिमूव कर दिया गया है। अब इस प्लान की लिस्ट में 199 रुपये का सबसे सस्ता प्लान मौजूद है। आइए जानते हैं प्लान के बेनेफिट्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Airtel यूजर्स की मौज, 100 रुपये से कम में पाएं 20 OTT, Xstream Play Premium प्लान हुआ सस्ता

Airtel Rs 199 Truly Unlimited Plan

एयरटेल के इस 199 रुपये वाले Truly Unlimited प्लान की बात करें, तो यह 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जो कि पूरे 28 दिन तक उपलब्ध होगी। इसके बाद प्लान में आपको 2GB डेटा का एक्सेस मिलता है। साथ ही आपको डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 50p/MB रह जाती है। और पढें: क्या है 5G Network Slicing? Airtel की इस नई सुविधा से कैसे भीड़ में भी मिलेगा तेज इंटरनेट

Airtel Rs 189 Truly Unlimited Plan Discontinued

एयरटेल के 189 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो यह प्लान 21 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ प्लान मे 1GB डेटा का एक्सेस शामिल है। साथ ही प्लान में 300 SMS मिलते हैं। फिलहाल, कंपनी ने इस प्लान को अपने पोर्टफोलियो से रिमूव कर दिया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।