Follow Us on

Xiaomi 13 Pro फोन पर मिल रहा फ्लैट 8000 रुपये का Discount, सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका

Xiaomi 13 Pro कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस है। अगर इस फोन को आप सस्ते में खरीदने की सोच रहे थे, तो यह मौका आ चुका है। Amazon पर यह फोन आधी से कम की कीमत में खरीद के लिए लिस्ट है। यहां जानें सारी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Apr 27, 2023, 02:54 PM (IST)

zoom icon
15

Xiaomi 13 Pro Display

Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन में 6.73 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है।

zoom icon
25

Xiaomi 13 Pro Performance

Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
35

Xiaomi 13 Pro Camera

Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 1 इंच का 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ हाइपर OIS और ऑक्टा फेज डिवीजन फेस फोकस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।

zoom icon
45

Xiaomi 13 Pro Battery

Xiaomi 13 Pro में 4,820mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन 19 मिनट में पूरे 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा।

zoom icon
55

Xiaomi 13 Pro Price and Discount offer

Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। हालांकि, Amazon साइट से इसे अभी आप जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी Kotak Bank और ICICI बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 8000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इतना ही नहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 33,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर पर मिलने वाली छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।