Follow Us on

Xiaomi 13 Pro First Look: शाओमी ने भारत में लॉन्च किया जबरदस्त कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें मिलने वाले फीचर्स

Xiaomi 13 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने इस सीरीज में दो और मॉडल्स Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Lite को ग्लोबल मार्केट में उतारा है। शाओमी का यह पहला स्मार्टफोन है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है।

zoom icon
15

Xiaomi 13 Pro का डिस्प्ले

Xiaomi के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.73 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है।

zoom icon
25

Xiaomi 13 Pro की परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Xiaomi 13 Pro की बैटरी

Xiaomi 13 Pro में 4,820mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
45

Xiaomi 13 Pro का कैमरा

इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 1 इंच का 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ हाइपर OIS और ऑक्टा फेज डिवीजन फेस फोकस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।

zoom icon
55

Xiaomi 13 Pro की कीमत

कंपनी इसकी इंडिया प्राइसिंग कल यानी 28 फरवरी को रिवील करेगी। इसे भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके ग्लोबल वेरिएंट की कीमत 1299 यूरो यानी लगभग (1,13,887 रुपये) है।