Follow Us on

अरे वाह! इतना सस्ता हुआ Xiaomi 12 Pro 5G फोन, Amazon से Rs 26,000 से भी कम में खरीदने का मौका

Xiaomi 12 Pro 5G फोन की शुरुआती कीमत 55,999 रुपये है। हालांकि, इस वक्त इस महंगे फोन को आप 26,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। कैसे? गैलेरी में देखें सभी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Feb 20, 2023, 02:06 PM (IST)

zoom icon
15

Xiaomi 12 Pro 5G Display

Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 3200x1440 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 480Hz तक है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस HDR10+ सपोर्ट, Corning Gorilla Glass Victus, रीडिंग मोड और सनलाइट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
25

Xiaomi 12 Pro 5G Performance

Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। इसे कंपनी ने 2 वेरिएंट में पेश किया है। बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टॉप वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन हैंडसेट में क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर रन करता है।

zoom icon
35

Xiaomi 12 Pro 5G Camera

Xiaomi 12 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। इस फोन को Couture Blue, Noir Black और Opera Muave कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

zoom icon
45

Xiaomi 12 Pro 5G Battery

Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W Xiaomi Hyper Charge, 50W वायरलेस चर्बो चार्जिंग सपोर्ट, 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन LiquidCool Technology से लैस है।

zoom icon
55

Xiaomi 12 Pro 5G Price and Discount

Xiaomi 12 Pro 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें, तो सभी बैंक कार्ड पर फ्लैट 6,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 24,050 तक की छूट मिल रही है। इस हिसाब से फोन के बेस वेरिएंट को आप 25,949 रुपये में खरीद सकेंगे।