Follow Us on

WhatsApp की टक्कर वाला Telegram इन 5 देशों में क्यों है बैन, जानिए क्या है वजह

Why Telegram is Banned in 5 Countries Reasons Behind Ban Tech news: इन 5 देशों में बैन है Telegram, सरकारें क्यों डरती हैं इस ऐप से? जानें वजह...

zoom icon
18

Telegram क्यों है इतना फेमस?

आज की दुनिया में मैसेजिंग ऐप्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। WhatsApp और Signal की तरह ही Telegram भी दुनिया भर में करोड़ों लोगों का पसंदीदा ऐप है। इसकी खासियत है तेज स्पीड, बड़े फाइल भेजने की सुविधा और प्राइवेसी पर खास ध्यान।

zoom icon
28

सरकारों की चिंता और विवाद

लेकिन हर देश की सरकार इस ऐप को अच्छे नजरिए से नहीं देखती। वजह है कि कई बार एक्टिविस्ट, प्रदर्शनकारी और यहां तक कि आतंकवादी संगठन भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इसी कारण कुछ सरकारों ने सुरक्षा और नियंत्रण के नाम पर Telegram को बैन कर दिया है।

zoom icon
38

किन देशों ने लगाया बैन?

आज हम आपको बताएंगे उन 5 देशों के बारे में जहां Telegram पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों इन देशों ने इस मशहूर ऐप को बंद करने का बड़ा फैसला लिया।

zoom icon
48

China

चीन ने साल 2015 में Telegram को बैन कर दिया था। असल वजह यह थी कि वहां मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील Telegram का इस्तेमाल आपसी बातचीत और संगठन बनाने के लिए कर रहे थे। चीन की सरकार ने इसे “राष्ट्रीय सुरक्षा” के लिए खतरा बताया और तुरंत इसे बंद कर दिया।

zoom icon
58

Iran

ईरान में Telegram को 2018 में ब्लॉक कर दिया गया था। इसका कारण यह था कि लोग बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने और “अनैतिक कंटेंट” शेयर करने के लिए इसका यूज कर रहे थे। बैन से पहले यह ईरान का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप था।

zoom icon
68

Vietnam

वियतनाम ने 2025 में Telegram पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार का कहना था कि इस ऐप के जरिए “राज्य विरोधी दस्तावेज” और “गलत जानकारी” फैलाई जा रही थी। इसी वजह से इसे खतरनाक मानते हुए बैन कर दिया गया।

zoom icon
78

Pakistan

पाकिस्तान पूरी तरह से हमेशा Telegram को बंद नहीं रखता, लेकिन समय-समय पर इसे ब्लॉक कर देता है। इसका कारण सुरक्षा चिंताएं और यह है कि टेलीग्राम स्थानीय कंटेंट नियमों का पालन करने से मना करता है। इसलिए वहां के यूजर्स को अक्सर इसका इस्तेमाल करने में परेशानी होती है।

zoom icon
88

Thailand

थाईलैंड ने साल 2020 में टेलीग्राम पर रोक लगा दी थी। वहां इस ऐप का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन आयोजित करने के लिए किया जा रहा था। सरकार ने इसे खतरा मानते हुए तुरंत बैन कर दिया।