Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Apr 19, 2026, 09:28 AM (IST)
Vivo V70 FE के फीचर्स पर नजर डालें, तो इस फोन में कंपनी ने 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट व 2800 × 1260 पिक्सल रेजलूशन मिलता है। कंपनी ने डिस्प्ले में 1900 Nits की ब्राइटनेस दी है।
Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है।
Vivo V70 FE में कंपनी ने 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट दिए है।
Vivo V70 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेकेंडकी मौजूद है।
Vivo V70 FE में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस कैमरे के साथ आप सेल्फी व वीडियो कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं।
Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Vivo V70 FE फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Amazon पर 47,999 रुपये लिस्ट है, जिसे आप 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Vivo V70 FE के डिस्काउंट की बात करें, तो बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 4500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।