Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Feb 16, 2026, 01:35 PM (IST)
Vivo T4x 5G के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इसका साइज 6.72 इंच का है। यह FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2408 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले में 1050Nits की ब्राइटनेस मिलती है।
Vivo T4x 5G फोन Mediatek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आता है, जिसके साथ आपको लेटेस्ट अपडेट्स मिलेंगे। अपडेट्स के साथ यह फोन एक नया एक्सपीरियंस यूजर्स को प्रोवाइड करेगा।
Vivo T4x 5G में तीन वेरिएंट्स मिलते हैं, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल है।
Vivo T4x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।
Vivo T4x 5G में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसके जरिए आप वीडियो कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं।
Vivo T4x 5G में कंपनी ने 6500mAh की जंबो बैटरी दी है। इसके साथ आपको 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Vivo T4x 5G फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 17,999 रुपये लिस्ट है, जिसे अभी आप 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं फोन पर धांसू बैंक कार्ड ऑफर भी मिल रहे हैं।
Vivo T4x 5G के डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो HDFC बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1250 रुपये तक का ऑफ दिया जा रहा है। साथ ही आप इस फोन को 694 रुपये हर महीने देकर 24 महीने की EMI पर घर ला सकेंगे।