Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Apr 03, 2026, 02:29 PM (IST)
Vivo T4R को MediaTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर के साथ लाया गया है। इस चिपसेट का सीपीयू कोर काउंट 8 है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है।
Vivo का यह स्मार्टफोन 5700mAh बैटरी से लैस है। इसको 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।
वीवो टी4आर में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का OIS लेंस है। यह ऑटो-फोकस सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का बोकेह लेंस भी दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.4 है।
वीवो टी4 5जी स्मार्टफोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पिक्सल डेंसिटी 387 ppi है। इसका रेजलूशन 2392 × 1080 पिक्सल है।
वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए वीवो टी4आर में 32MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.45 है। इसमें नाइट, पोट्रेट, फोटो, वीडियो, माइक्रो-मूवी और एचडी डॉक्यूमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी ने वीवो टी4 स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी है। इससे डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा, फोन में दमदार साउंड वाले स्पीकर भी मिलते हैं।
Vivo T4R 5G को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इस फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल क्रमश: 25,999 रुपये व 26,499 रुपये में मिल रहा है।
Vivo T4R पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को 932 रुपये की आसान ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इस पर एक्सचेंज डील भी ऑफर की जा रही है।