Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Apr 06, 2026, 07:41 PM (IST)
Vivo T4 Pro 5G फोन में 1500 Nits ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का साइज 6.77 इंच का FHD+ quad-curved AMOLED है। साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसका रेजलूशन 1,080×2,392 पिक्सल है।
Vivo T4 Pro 5G फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आता है, लेकिन इसमें आपको लेटेस्ट अपडेट्स भी मिलेंगे।
Vivo T4 Pro 5G फोन को कंपनी ने 3 वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल है।
Vivo T4 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। वहीं, 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है।
Vivo T4 Pro 5G में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Vivo T4 Pro 5G फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Vivo T4 Pro 5G फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 34,999 रुपये लिस्ट है, लेकिन इसे अभी आप महज 29,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
Vivo T4 Pro 5G के डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो फोन पर 3000 रुपये का ऑफ मिल रहा है।