Follow Us on

8GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ आया वीवो का सस्ता 5G स्मार्टफोन Vivo T2x 5G, देखें फर्स्ट लुक

Vivo T2 5G series का सस्ता 5G स्मार्टफोन Vivo T2x 5G कई शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। लॉन्च ऑफर के साथ यह कंपनी का सबसे किफायती 5G हैंडसेट हो गया है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।

zoom icon
15

Vivo T2x 5G Display

Vivo के इस 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच का Full Hd+ LCD दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2408×1080 है। इसका साइज 164.05×75.60×8.15 mm है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है।

zoom icon
25

Vivo T2x 5G Specification

वीवो के इस 5G फोन के तीन वेरिएंट आए हैं। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और तीसरा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आया है। फोन में MediaTek Dimensity 6020 5G चिपसेट दिया गया है।

zoom icon
35

Vivo T2x 5G Camera

फोन के बैक साइड में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में नाइट, पोट्रेट, लाइव फोटो और स्लो मो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
45

Vivo T2x 5G Battery

यह 5G स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर रन करता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में केन्क्टिविटी के लिए Bluetooth 5.1 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
55

Vivo T2x 5G Price and Offer

कंपनी ने इसे 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। फोन के 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। Flipkart पर इसकी सेल 21 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। सेल में HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट है।