Follow Us on

Upcoming Smartphones in October 2025: AI कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाले हैं ये स्मार्टफोन

Upcoming Smartphones October 2025 Motorola Realme Vivo Oppo OnePlus: अक्टूबर में लॉन्च होने वाले हैं ये धांसू स्मार्टफोन, आइए जानते हैं...

zoom icon
18

नई टेक्नोलॉजी और जबरदस्त फीचर्स

अक्टूबर 2025 में कई नए फोन लॉन्च होने वाले हैं, ये सारे डिवाइस सिर्फ दिखने में स्मार्ट नहीं हैं, बल्कि इनके कैमरे AI-पावर्ड होंगे, बैटरी काफी बड़ी होगी और डिजाइन भी खास होगा, अगर आप नए गैजेट्स के शौकीन हैं, तो यह महीना आपके लिए बहुत बेहतरीन होने वाला है। सितंबर में iPhone 17 और Galaxy S25 FE के बाद, अब अक्टूबर में हम देखेंगे बिल्कुल नई टेक्नोलॉजी और जबरदस्त फीचर्स वाले फ्फैगशिप फोन। आइए जानते हैं...

zoom icon
28

Realme 15x

Realme 15x 5G को 1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह एक मिड रेंज अफोर्डेबल फोन है और पिछले साल के Realme 14x को रिप्लेस करेगा। फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा है। बैटरी 7000mAh की है और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाता है।

zoom icon
38

Motorola EDGE 60 Neo

Motorola अपना नया स्मार्टफोन Edge 60 Neo 5G अक्टूबर में भारत में लॉन्च करेगी। इस फोन में 6.36 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 3000 निट्स है। डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिली है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 12GB तक की रैम के साथ आएगा। इसमें 5200mAh की बैटरी है और 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा के लिए ट्रिपल रियर सेटअप है 50MP प्राइमरी, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो सेंसर।

zoom icon
48

Vivo X300 Pro

Vivo 13 अक्टूबर को अपनी X300 सीरीज भारत में लॉन्च करेगी, इसका सबसे पावरफुल मॉडल X300 Pro होगा। यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और 12GB तक रैम के साथ आएगा। कैमरा के लिए ट्रिपल रियर सेटअप मिलेगा, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी है। Vivo ने इस फोन में कई एडवांस कैमरा फीचर्स भी दिए हैं, जिससे तस्वीरें और वीडियो बहुत हाई क्वालिटी के बनेंगे।

zoom icon
58

Realme GT 8 Pro

Realme GT 8 Pro की लॉन्च डेट अभी तय नहीं है। यह भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला पहला फोन होगा। कंपनी ने बताया कि फोन AnTuTu पर 4 मिलियन पॉइंट्स पा चुका है। इसमें 2K AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz और ब्राइटनेस 7000 निट्स है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा सेटअप में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जो 3X ऑप्टिकल और 12X लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 पर Realme UI 7 के साथ चलेगा।

zoom icon
68

OnePlus 15

OnePlus 15 अक्टूबर में ग्लोबली लॉन्च होगा और भारत में इसका लॉन्च इस साल के अंत या जनवरी 2026 में हो सकता है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K BOE X3 LTPO डिस्प्ले होगा, जो हाई क्वालिटी और स्मूद विज़ुअल्स देगा। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा और 16GB तक रैम के साथ आएगा। बैटरी के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

zoom icon
78

IQOO 15

iQOO 15, 15 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में स्क्वायर-शेप वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसकी बैटरी 7000mAh है और 100W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और कूलिंग के लिए 8K वेपर चैंबर टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिससे फोन लंबे समय तक ठंडा रहेगा।

zoom icon
88

Oppo Find X9

Oppo Find X9 सीरीज 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी और भारत में इसका लॉन्च दिसंबर के शुरुआत में हो सकता है। फोन Dimensity 9500 चिपसेट पर चलेगा और इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी होगी। Pro मॉडल में Hasselblad-ट्यून optics के साथ 200MP पेरिस्कोप लेंस मिलेगा। इसका कैमरा स्क्वायर शेप में है और फोन कई कलर्स में उपलब्ध होगा, जैसे ब्राइट रेड और फ्रॉस्ट व्हाइट।