Follow Us on

Upcoming Phones : अप्रैल महीने दस्तक देने को तैयार हैं ये फोन, बजट से लेकर मिड रेंज तक वाले हैंडसेट होंगे शामिल

Upcoming Phones in April 2023: अप्रैल महीने में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्चिंग को तैयार हैं, जहां Asus अपना दमदार गेमिंग हैंडसेट लॉन्च करेगी, वहीं वनप्लस की भी बड़ी तैयारी है।

Written By: Rohit Kumar | Edited By: Rohit Kumar | Published: Mar 29, 2023, 10:08 AM (IST) | Edited: Mar 29, 2023, 10:24 AM (IST)

zoom icon
15

अप्रैल महीने दस्तक देने को तैयार हैं ये फोन

Phones in April 2023: भारतीय मोबाइल बाजार में कई दमदार हैंडसेट मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट और फीचर्स के साथ आते हैं। अब अगले महीने कई नए स्मार्टफोन भी लॉन्च होने जा रहे हैं, जो बजट सेगमेंट से लेकर मिड सेगमेंट तक मौजूद हैं।

zoom icon
25

OnePlus Nord CE 3 Lite

वनप्लस का यह हैंडसेट भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होगा। Nord CE 3 Lite फोन CE 2 Lite का अपग्रेड मॉडल है। इसकी संभावित कीमत 25 हजरा रुपये तक हो सकती है। इसमें 6.7 इंच का LCD स्क्रीन और 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है।

zoom icon
35

Poco F5

पोको का यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल को दस्तक दे सकता है। Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट के साथ आने वाला यह भारत में पहला स्मार्टफोन होगा। इस फोन में 120Hz refresh Rate और AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 67W का चार्जर भी मिलेगा।

zoom icon
45

Asus ROG Phone 7

आसुस का यह स्मार्टफोन 13 अप्रैल को दस्तक देगा और यह एक ग्लोबल लॉन्चिंग होगी। इस हैंडसेट को पावर देने के लिए Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 16GB Ram, 512GB स्टोरेज देखने को मिलेगी। स्मूद परफोर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 6000mAh की बैटरी दी जाएगी।

zoom icon
55

Samsung Galaxy M54 5G

सैमसंग का यह हैंडसेट अप्रैल में दस्तक दे सकता है, लेकिन अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इस हैंडसेट में एक्सीनोस 1380 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा होगा।