Follow Us on

20,000 रुपए से कम में खरीदें होली के लिए ये 7 धांसू पार्टी स्पीकर्स, घर को बना देंगे DJ फ्लोर

Top 7 Best Party Speakers Under 20000 for Holi 2026: 20,000 रुपए से कम में घर लाएं होली के लिए ये 7 धांसू पार्टी स्पीकर्स। आइए जानते हैं...

zoom icon
18

क्या होते हैं Party Speakers

पार्टी स्पीकर्स ऐसे स्पीकर होते हैं जो तेज आवाज, Deep Bass और रंग-बिरंगी लाइट्स के साथ आते हैं। होली जैसे त्योहार में जब लोग गाने-बजाने और डांस का मजा लेते हैं, तब ये स्पीकर्स माहौल को और भी जोशीला बना देते हैं। इनकी साउंड पावर ज्यादा होती है, इसलिए खुले मैदान या बड़ी छत पर भी आवाज साफ और दमदार सुनाई देती है। इनमें LED लाइट्स और DJ इफेक्ट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं...

zoom icon
28

BoAt PartyPal 600

यह पार्टी स्पीकर 16,999 रुपये की कीमत में आता है और 220W की दमदार साउंड देता है। इसमें डायनामिक पिक्सल डिस्प्ले और एनिमेटेड टेक्स्ट दिखाने की सुविधा मिलती है, जिससे पार्टी में अलग ही मजा आता है। इसके साथ UHF वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलता है, जिससे आप आसानी से कराओके कर सकते हैं। इसमें रंग-बिरंगी LED लाइट्स दी गई हैं और एक बार चार्ज करने पर करीब 7 घंटे तक चल सकता है। गिटार इनपुट और ऐप कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है।

zoom icon
38

JBL PartyBox Encore Essential 2

यह स्पीकर 19,999 रुपये में मिलता है और AI Sound Boost टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे आवाज साफ और दमदार सुनाई देती है। इसमें शानदार लाइट शो फीचर है और एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक चल सकता है। Auracast के जरिए आप कई स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें गिटार और माइक्रोफोन इनपुट के साथ ऐप कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है।

zoom icon
48

Philips TAX5509

यह स्पीकर 19,499 रुपये की कीमत में आता है और 260W की पावरफुल आउटपुट देता है। इसमें Deep Bass मिलता है, जो बड़ी पार्टियों के लिए बढ़िया है। DJ और कराओके साउंड इफेक्ट्स के साथ यह पार्टी का माहौल बना देता है। इसमें फ्री माइक्रोफोन भी दिया गया है और पूरे स्पीकर पर रेनबो लाइटिंग मिलती है, जो कमरे को रंगीन बना देती है।

zoom icon
58

ZEBRONICS GINOX Plus

यह पार्टी ट्रॉली स्पीकर 19,999 रुपये की कीमत में 160W आउटपुट देता है। इसमें 12-inch का बड़ा ड्राइवर लगा है, जिससे साउंड ज्यादा तेज और साफ आती है। एक बार चार्ज करने पर यह करीब 10 घंटे तक चल सकता है। इसमें दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन, गिटार और माइक इनपुट सपोर्ट मिलता है, साथ ही RGB LED लाइट्स और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन जैसे Bluetooth, USB और मेमोरी कार्ड सपोर्ट भी दिए गए हैं।

zoom icon
68

Philips TAX5206

यह स्पीकर 15,990 रुपये की कीमत में 160W आउटपुट देता है। इसमें दो 8-inch वूफर और दो 2.5-inch ट्वीटर दिए गए हैं, जिससे साउंड बैलेंस्ड और क्लियर आती है। एक बार चार्ज करने पर यह करीब 14 घंटे तक चल सकता है। गिटार और माइक्रोफोन इनपुट के साथ यह कराओके के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

zoom icon
78

Soundcore Anker Rave Party 2

यह पोर्टेबल स्पीकर 18,899 रुपये में 120W स्टीरियो साउंड देता है। इसमें PartyCast 2.0 टेक्नोलॉजी है, जिससे कई स्पीकर्स को आपस में जोड़ा जा सकता है। यह IPX4 वाटर रेसिस्टेंट है, यानी हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक म्यूजिक चला सकता है।

zoom icon
88

Portronics Iron Beats 5 Prime

यह स्पीकर 17,990 रुपये में 250W की पावरफुल साउंड देता है। इसमें दो 8-inch के सबवूफर लगे हैं, जो जबरदस्त Bass देते हैं। बैटरी बैकअप करीब 6 घंटे का है। इसमें वायरलेस कराओके के लिए UHF माइक्रोफोन सपोर्ट मिलता है। स्माइली LED लाइट्स और Bass Boost फीचर इसे पार्टी के लिए खास बनाते हैं, साथ ही इसमें पहिए लगे हैं, जिससे इसे आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सकता है।