Follow Us on

ये हैं TOP-5 सस्ते लैपटॉप, कम कीमत में कॉलेज ऑफिस के लिए रहेंगे परफेक्ट

अगर आप कॉलेज गोइंग हैं या फिर नया-नया ऑफिस जॉइन किया है और एक अच्छे बजट-फ्रेंडली लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो हमारी यह गैलेरी आपके काफी काम आ सकती है। आज हम आपको कम कीमत में आने वाले टॉप-5 लैपटॉप की जानकारी यहां देने जा रहे हैं।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 22, 2023, 05:41 PM (IST)

zoom icon
15

Infinix Y1 Plus Neo

Infinix Y1 Plus Neo को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। एक 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन है, जिसकी कीमत 20,990 रुपये है। वहीं, दूसरा 8GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन है, जिसकी कीमत 22,990 रूपये है। इस लैपटॉप में सिल्वर, ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 15.6 इंच Full HD IPS LCD डिस्प्ले, 11th-generation Intel Celeron N5100 quad-core प्रोसेसर, 40Wh और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

zoom icon
25

HP Chromebook

HP Chromebook 15.6 की कीमत 28,999 रुपये है और यह भारत में दो कलर ऑप्शन- फॉरेस्ट टील और मिनरल सिल्वर में आता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 15.6 इंच डिस्प्ले, N4500 Intel Celeron प्रोसेसर, ChromeOS व HP QuickDrop जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
35

RedmiBook 15

RedmiBook 15 की कीमत 41,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 15.6 इंच Full HD डिस्प्ले, 11th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर, 8GB RAM, 512GB स्टोरेज, 46WHr बैटरी, 65W पावर अडैप्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

zoom icon
45

Lenovo IdeaPad Slim 3

Lenovo IdeaPad Slim 3 की कीमत 41,990 रुपये है। इस लैपटॉप में आपको 15.6 इंच Full HD डिस्प्ले, 11th Gen Intel Core प्रोसेसर, 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
55

Asus VivoBook Go 14

VivoBook Go 14 के बेस मॉडल की कीमत 42,990 रुपये है। लैपटॉप में 14 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें AMD Ryzen 7020 प्रोसेसर समेत 42WHr की बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, लैपटॉप में Wi-Fi 6E, USB 3.2 Gen 1 टाईप-सी, USB 3.2 Gen 1, USB 2.0, HDMI 1.4 पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर दिए गए हैं।