Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 04, 2026, 05:47 PM (IST)
गर्मी के मौसम में Cooler और AC की डिमांड तेजी से बढ़ने लगती है। लोग अपने बजट के हिसाब से कूलर व एसी की खरीदारी करते हैं।
हालांकि, मेरे घर में AC है, लेकिन मैं अपने कमरे के लिए बजट-फ्रेंडली कूलर के ऑप्शन देख रही हूं। हालांकि, मुझे पुराने डिजाइन वाले भद्दे कूलर अपने कमरे के लिए नहीं चाहिए।
काफी रिसर्च के बाद मैनें टॉप-5 कूलर की लिस्ट निकाली है, जो न केवल बजट-फ्रेंडली हैं बल्कि लुक में भी काफी स्टाइलिश व कॉम्पैक्ट है और यह आपके कमरे के लुक को भी नहीं बिगाड़ते। यहां देखें लिस्ट।
HIFRESH Air Cooler for Room Cooling को आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत अमेजन पर 27,000 रुपये लिस्ट है। इस कूलर पर बैंक कार्ड के जरिए 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस कूलर में 4 स्मार्ट मोड्स मिलते हैं, जिसमें नॉर्मल, नैचुरल, स्लीप व कूलिंग शामिल है। यह कूलर 1700 CFM airflow डिलीवर करता है। कंपनी ने इसमें 12 लीटर वॉटर टैंक मिलता है, जो कि 24 घंटे तक यूजर को कूलिंग प्रोवाइड करता है।
CG 35L Tower Air Cooler for Home को 6599 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत वैसे 12,490 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही इस कूलर पर भी बैंक कार्ड के जरिए 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो यह कूलर 18Ft Air Throw करता है। यह कूलर साइज में बेहद ही पतला होता है, जिसे आप छोटे से छोटे रूम में भी आसानी से कहीं भी रख सकते हैं। कंपनी ने इसमें 3 स्पीड कंट्रोल दिए हैं। इस कूलर में 35 लीटर वॉटर टैंक मौजूद है।
SKYTONE Cooler For Room with 36L Capacity वाला कूलर भी स्टाइलिश कूलर की लिस्ट में मेरी पसंद है। इसे आप 7,399 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसका वॉटर टैंक सिर्फ 50 लीटर का है। कंपनी ने इसमें Whisper-Quiet Motor दी है, जो कि कम से कम शोर में आपको कूलिंग प्रोवाइड करता है। साथ ही इसमें 360° Adjustable Head दिया गया है, जो कि फुल एंगल रोटेशन में सभी जगह ठंडी हवा देता है।
Crompton Ozone Royale 55 Litres Desert Air Cooler को 9,799 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 55 लीटर वॉटर टैंक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कूलर 490 sq. ft एरिया में ठंडक देने में सक्षम है। यह कूलर भी पुराने डिजाइन के कूलर से बेहद अलग है, जो कि आपके कमरे के कॉर्नर को स्टाइलिश लुक प्रोवाइड करेगा। कंपनी ने इसमें Humidity Control फीचर भी दिया है।
V-Guard Arido T35 H Air Cooler | 35 Litre इस लिस्ट का आखिरी कूलर है, जिसे आप 8,680 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कूलर 1300 m³/h एयर डिलीवर करता है। इसके साथ मिलने वाला वॉटर टैंक 35 लीटर का है। इसमें कंपनी ने 4D Air Circulation सपोर्ट दिया है, जो कि पूरे कमरे में हवा देगा। इसमें आपको Mosquito Net /Dust Filter Prevents जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह भी एक छोटू कूलर ऑप्शन है, जिसे आप घर में कहीं भी रख सकते हैं। वहीं, यह देखने में भी काफी स्मार्ट लगता है।