Follow Us on

Smartphones Launch Next Week: Realme Narzo N53 से Oppo F23 5G तक, ये फोन होंगे भारत में अगले हफ्ते लॉन्च

भारत में अगले हफ्ते कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। इन स्मार्टफोन की लिस्ट में कई बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 14, 2023, 01:11 PM (IST)

zoom icon
15

Oppo F23 5G

Oppo F23 5G स्मार्टफोन 15 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो इवेंट पेज ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन में 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 2MP-2MP के दो अन्य सेंसर मिल सकते हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में कंपनी ने 67W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।

zoom icon
25

Lava Agni 2 5G

Lava Agni 2 5G फोन भारत में 16 मई 2023 को लॉन्च होगा, जिसका ऐलान कंपनी कर चुकी है। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। यह फोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ बाजार में एंट्री लेगा। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए फोन में Dimensity 7050 चिपसेट और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन से जुड़ी अन्य जानकारी लॉन्च के दिन रिवील की जाएगी।

zoom icon
35

Realme Narzo N53

Realme Narzo N53 स्मार्टफोन भारत में 18 मई 2023 को लॉन्च होगा। इस फोन को भी Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। फोन में Feather Black व Gold ऑप्शन मिलेंगे। फोन में 12GB डायनेमिक RAM दी जाएगी। इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा, इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 34 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।

zoom icon
45

Redmi A2

Redmi A2 फोन भारत में 19 मई दोपहर 11 बजे लॉन्च होगा। Redmi A2 को ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्टेड किया गया है, जिसमें बताया है कि यह फोन 8MP के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें MediaTek Helio G36 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन में 6.52 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा।

zoom icon
55

Redmi A2+

Redmi A2 के साथ कंपनी Redmi A2+ फोन भी लॉन्च करेगी। यह फोन भी 19 मई को 11 बजे लॉन्च होगा। फिलहाल इस फोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।