Follow Us on

Nothing Phone (2) से लेकर OnePlus Nord 3 तक, जुलाई में लॉन्च होंगे एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स

जुलाई 2023 का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के नाम रहने वाला है। अगले महीने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है। गैलेरी में देखें जुलाई में लॉन्च होने वाले टॉप-5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jun 28, 2023, 12:54 PM (IST)

zoom icon
15

Motorola Razr 40 Series

Motorola Razr 40 सीरीज भारत में 3 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन्स शामिल हैं। यह कंपनी के लेटेस्ट फ्लिप फोन है। दोनों फोन में 6.9 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले मिलता है। हालांकि, रेजर 40 में 1.5 इंच बैक कवर डिस्प्ले और अल्ट्रा में 3.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

zoom icon
25

IQoo Neo 7 Pro 5G

iQoo Neo 7 Pro 5G फोन भारत में 4 जुलाई को लॉन्च होगा। कंफर्म फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा, जो Adreno 730 GPU से लैस होगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन को Dark Storm और Fearless Flame कलर ऑप्शन में लेदर फिनिश के साथ लाया जाएगा। ऑफिशियल टीजर से यह भी पता चल गया है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

zoom icon
35

OnePlus Nord 3 और Oneplus Nord CE 3

OnePlus Nord Summer लॉन्च इवेंट 5 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कंपनी कई डिवाइस लॉन्च करेगी, इनमें OnePlus Nord 3 और Oneplus Nord CE 3 स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। इस इवेंट की शुरुआत शाम 7 बजे होगी।

zoom icon
45

Samsung Galaxy M34

Samsung Galaxy M34 फोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होगा। कंफर्म फीचर्स की बात करे, तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन में 50MP (OIS) का मेन कैमरा दिया जाएगा। फोन में 6000mAh की तगड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज होने पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। अमेजन लिस्टिंग में फोन कई कलर ऑप्शन में दिख रहा है।

zoom icon
55

Nothing Phone 2

Nothing Phone 2 स्मार्टफोन 11 जुलाई को लॉन्च होगा। इस फोन की प्री-बुकिंग Flipkart पर 29 जून दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। कंफर्म फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोबाइल में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट और 12GB RAM दी जाएगी। वहीं, फोन की बैटरी 4,700mAh की होगी।