Follow Us on

Samsung Galaxy Z Fold5 का First Look: जानें कितना दमदार है सैमसंग का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Z Fold5 लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 12GB RAM जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है।

Written By: Harshit harsh | Edited By: Harshit harsh | Published: Jul 26, 2023, 08:20 PM (IST) | Edited: Jul 27, 2023, 11:05 AM (IST)

zoom icon
15

Samsung Galaxy Z Fold5 का डिस्प्ले

Galaxy Z Fold5 में 7.6 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोन में 6.2 इंच का HD+ सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है। सैमसंग का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के मेन डिस्प्ले का रेजलूशन 2176 x 1812 पिक्सल है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy Z Fold5 की परफॉर्मेंस

Galaxy Z Fold5 फोल्डेबल स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस फोन में 12GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 पर काम करता है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy Z Fold5 की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 4,400mAh की बैटरी मिलती है। इसमें चार्जिंग के लिए 25W का अडेप्टर मिलता है। यह फोन 45W USB Type C फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस 2.0 चार्जिंग टेक्नोलॉजी फीचर दिया है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy Z Fold5 का कैमरा

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 4MP का अंडर-डिस्प्ले और 10MP का फ्रंट कैमरा है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy Z Fold5 की कीमत

Galaxy Z Fold5 तीन स्टोरेज ऑप्शन- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB में आता है। भारत में इसके शुरुआती 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है। इसके अलावा फोन के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है, जबकि टॉप 12GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 1,84,999 रुपये है। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो प्री-रिजर्व करने के लिए यूजर्स को 2000 रुपये का सैमसंग शॉप ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा 6,000 रुपये का डिस्काउंट रेफरल कोड के जरिए दिया जाएगा। इस फोन की प्री-बुकिंग आज यानी 27 जुलाई से आयोजित किया जाएगा।इस फोन को Icy Blue, Phantom Black, Cream, Gray और Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।