Follow Us on

200MP कैमरे वाले Samsung Galaxy S23 Ultra पर यूं होगी 40,000 रुपये की बचत, बस यहां से खरीदें फोन

इन दिनों लोगों के बीच 200MP कैमरा स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हो रहे हैं। Samsung Galaxy S23 Ultra फोन 200MP कैमरा के साथ आता है। अगर इस फोन को सस्ते में खरीदना चाह रहे हैं, तो यहां जानें जबरदस्त ट्रिक।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 11, 2023, 06:10 PM (IST)

zoom icon
15

Samsung Galaxy S23 Ultra Display

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3088 x 1440 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसे चार कलर ऑप्शन- Phantom Black, Green, Cream और Lavander में पेश किया गया है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy S23 Ultra Performance

Samsung Galaxy S23 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही, यह चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB स्टोरेज में आता है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy S23 Ultra Camera

Samsung Galaxy S23 Ultra के सबसे प्रीमियम मॉडल के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का सुपर क्वाड पिक्सल वाइड एंगल कैमरा मिलता है। इसके साथ 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 10MP का एक डुअल पिक्सल टेलीफोटो कैमरा है, जो 10X जूम को सपोर्ट करता है। फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड डुअल पिक्सल कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का डुअल पिक्सल कैमरा मिलेगा।

zoom icon
45

Samsung Galaxy S23 Ultra Battery

Samsung Galaxy S23 Ultra फोन में 5,000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड और 15W रिवर्स वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। Galaxy S23 Ultra में Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy S23 Ultra Price and Discount

Samsung Galaxy S23 Ultra का शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है, जिसमें फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, Amazon साइट के जरिए इस तगड़े फोन को खरीदने पर आपको बंपर डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। ICICI कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर फ्लैट 8,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 31,150 रुपये तक की भी छूट मिलेगी। इस तरह से आपको फोन पर लगभग 40,000 रुपये का फायदा मिलने वाला है। ध्यान रहे एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडिशन पर निर्भर करता है।