Follow Us on

Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ First Look: सैमसंग लाया गैलेक्सी S23 सीरीज के दो धांसू फोन, जानें फीचर्स

Samsung ने Galaxy Unpacked Event 2023 में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने पिछली सीरीज के मुकाबले कई बदलाव किए हैं।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Feb 02, 2023, 02:30 AM (IST) | Edited: Feb 02, 2023, 04:59 AM (IST)

zoom icon
15

Samsung Galaxy S23, S23+ का डिस्प्ले

Samsung Galaxy S23 में 6.1 इंच का डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, Galaxy S23 Plus में 6.6 इंच का FHD+ डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले मिलेगा। इन दोनों डिवाइसेज के डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इनमें पंच-होल डिजाइन के साथ-साथ विजन बूस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

zoom icon
25

Samsung Galaxy S23, S23+ की परफॉर्मेंस

Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। वहीं, Galaxy S23 Plus को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में उतारा गया है। ये दोनों फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 पर काम करेंगे।

zoom icon
35

Samsung Galaxy S23, S23+ की बैटरी

इस सीरीज के Galaxy S23 में 3,900mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। वहीं, Galaxy S23+ में 4,700mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। ये दोनों फोन 15W वायरलेस पावर शेयरिंग फीचर को भी सपोर्ट करते हैं। साथ ही, ये दोनों डिवाइसेज IP68 रेटेड है यानी पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होंगे।

zoom icon
45

Samsung Galaxy S23, S23+ का कैमरा

Samsung Galaxy S23 और Galaxy S23+ के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50MP का डुअल पिक्सल वाइड एंगल मेन कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड डुअल पिक्सल और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 12MP का डुअल पिक्सल कैमरा मिलता है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy S23, S23+ की कीमत

Samsung Galaxy S23 की शुरुआती कीमत 799.99 डॉलर यानी 65,368 रुपये है। वहीं, Galaxy S23+ की शुरुआती कीमत 999.99 डॉलर यानी 81,710 रुपये है। इन दोनों फोन को चार कलर ऑप्शन- Phantom Black, Green, Cream और Lavander में खरीद सकते हैं।