Follow Us on

Samsung Galaxy S22 को सिर्फ 27 हजार रुपये में खरीदें, जानें क्या है डील

Samsung Galaxy S22 अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती है। फोन की कीमत में भारी गिरावट देखी गई है। खरीदार ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए फोन पर बड़े पैमाने पर एक्सचेंज ऑफर का बेनिफिट उठा सकते हैं। इससे फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।

Written By: Swati Jha | Edited By: Swati Jha | Published: Feb 20, 2023, 04:37 PM (IST) | Edited: Feb 21, 2023, 02:53 PM (IST)

zoom icon
15

Samsung Galaxy S22 क्यों खरीदें?

नए मॉडल Galaxy S23 की रिलीज के साथ, सैमसंग ने पिछले साल की तुलना में Galaxy S22 की कीमत में काफी कमी की है। इसलिए, डिवाइस को खरीदना अब यूजर के बजट में है। कुछ अपग्रेड के अलावा, Galaxy S22 के ज्यादातर फीचर Galaxy S23 की तरह हैं। मौजूदा छूट को देखते हुए, आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

zoom icon
25

Samsung Galaxy S22 का डिजाइन

Galaxy S22 में टॉप-फोकस्ड पंच-होल कट-आउट, पतला बेजल, एल्यूमीनियम फ्रेम और अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर है। इसे IP68-रेटेड डस्ट/वाटर रेजिस्टेंस मिलता है। डिवाइस में 6.1 इंच का फुल-HD+ (1080x2340 पिक्सल) डायनैमिक एमोलेड 2X स्क्रीन है, जिसमें 48-120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 1,300-NIT पीक ब्राइटनेस है। इसका डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ से सेफ किया गया है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy S22 का कैमरा

Galaxy S22 में 50MP (f/1.8, OIS) मेन स्नैपर के साथ 12MP (f/2.2) 120-डिग्री अल्ट्रावाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP (f/2.4, OIS) टेलीफोटो के साथ ट्रिपल रियर कैमरा अरेंजमेंट है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 10MP (f/2.2) का फ्रंट-फेसिंग स्नैपर है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy S22 की परफॉर्मेंस

Galaxy S22 में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 चिप है, जो LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है। इसे 8GB/128GB और 8GB/256GB कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। डिवाइस Android 12-बेस्ड One UI 4.1 के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 25W वायर्ड, 15W QI-बेस्ड वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ 3,700mAh की बैटरी दी गई है।

zoom icon
55

Galaxy S22 की कीमत और ऑफर

Galaxy S22 के 8GB / 128GB मॉडल के लिए प्राइस टैग 72,999 रुपये है। अब यह ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 57,999 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा, खरीदार मौजूदा फोन को एक्सचेंज कर 31,000 रुपये तक पा सकते हैं। दिए गए बेनिफिट्स को ध्यान में रखते हुए, फोन की कीमत कम होकर 26,999 रुपये हो जाएगी। कस्टमर 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी बेनिफिट उठा सकते हैं।