Follow Us on

Samsung Galaxy S21 FE 5G की खरीद पर धांसू ऑफर, Flipkart Sale में हजारों रुपये बचाने का मौका

Flipkart पर चल रहे सेल के आखिरी दिन Samsung Galaxy S21 FE 5G की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन प्रीमियम डिजाइन और जबरदस्त कैमरा फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
15

Samsung Galaxy S21 FE 5G का डिस्प्ले

Samsung Galaxy S21 FE 5G में 6.4 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिलता है, जिसका रेजलूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इस प्रीमियम फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy S21 FE 5G की परफॉर्मेंस

सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में Exynos का ऑक्टाकोर 5G प्रोसेसर मिलता है, जो 2.9GHz क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Samsung Galaxy S21 FE 5G की बैटरी

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है। फोन में चार्जिंग के लिए 25W USB Type C फास्ट चार्जिंग मिलता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। फोन Android 11 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy S21 FE 5G का कैमरा

Galaxy S21 FE 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12MP का प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत और ऑफर

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 8GB RAM + 128GB वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। फोन को Flipkart Sale में खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक Axis Bank कार्ड पर मिलता है। इसके अलावा 10,000 रुपये तक का Freebie दिया जा रहा है।